फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sam Altman is ready to forget old enmity for AGI; extended a hand of friendship towards Elon Musk

AGI: एजीआई के लिए पुरानी दुश्मनी भुलाने को तैयार सैम ऑल्टमैन; एलन मस्क की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ

Sun, 11 May 2025 03:20 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 11 May 2025 03:20 AM IST
सार

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने एजीआई के लिए टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की तरफ दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने मस्क को पुरानी बातों को भूलने और साथ काम करने का प्रस्ताव दिया है। इसको लेकर ऑल्टमैन ने कहा कि एजीआई इतनी अहम है कि एक छोटी सी लड़ाई इसके रास्ते में नहीं आनी चाहिए।

विज्ञापन
Sam Altman is ready to forget old enmity for AGI; extended a hand of friendship towards Elon Musk
ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पुरानी बातों को पीछे छोड़ने और साथ काम करने का संदेश दिया है। ऑल्टमैन का ये संदेश ऐसे समय में आया जब मस्क ने ऑल्टमैन के पुराने बयानों को सोशल मीडिया पर साझा, जिसमें ऑल्टमैन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की थी। 

विज्ञापन


बता दें कि मस्क के तरफ से साझा किए गए पुरानी पोस्ट में ऑल्टमैन ने कहा था कि वह कभी डोनाल्ड ट्रंप को वोट नहीं देंगे। इसके जवाब में वाई कॉम्बिनेटर के को-फाउंडर पॉल ग्राहम ने कहा कि ट्रंप को हराने में सैम ऑल्टमैन से ज्यादा किसी ने योगदान नहीं दिया। इस पर ऑल्टमैन ने जवाब दिया कि धन्यवाद, पॉल। इसके बाद मस्क ने फिर एक पुराना लेख साझा किया जिसमें उन्होंने खुद कहा था कि मुझे ट्रंप से नफरत नहीं है, लेकिन अब उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

विज्ञापन

ऑल्टमैन ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ
एलन मस्क की तरफ से साझा किए गए पोस्ट के जवाब में ऑल्टमैन ने प्रतिक्रिया दी कि हम दोनों ही गलत थे, या कम से कम मैं तो जरूर था। लेकिन वो 2016 की बात थी और ये बयान 2022 का है। फिर उन्होंने लिखा कि खैर, अगले हफ्ते मिलते हैं। चलो दोस्त बनते हैं। एजीआई इतनी अहम है कि एक छोटी सी लड़ाई इसके रास्ते में नहीं आनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  IND-PAK Tension: 'क्या बदल गया जेडी?' भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर वेंस के बयान से भड़के नेटिजन्स ने पूछे सवाल


ऑल्टमैन और मस्क के बीच टकराव
गौरतलब है कि 2015 में एलन मस्क ने ऑल्टमैन के साथ मिलकर ओपनएआई की स्थापना एक गैर-लाभकारी संस्था के तौर पर की थी। लेकिन ऑल्टमैन ने इसे फॉर-प्रॉफिट बनाने का फैसला लिया, जिससे मस्क नाराज हो गए। इसके बाद दोनों के बीच खटास बढ़ती गई, जिसके बाद हाल ही में ओपनएआई ने साफ किया कि संस्था की नॉन-प्रॉफिट इकाई ही कंपनी का नियंत्रण बनाए रखेगी।

ये भी पढ़ें:- Iran-US: 'परमाणु अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा ईरान', ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का अमेरिका को दो टूक

क्या है एजीआई, जिसके लिए ऑल्टमैन ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने पुरानी बातों को भुलकर एलन मस्क से दोस्ती का हाथ आगे किया है। जिसका सबसे बड़ा कारण आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (एजीआई) है। इसका मतलब ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है जो इंसानों जैसी समझ और सोच रखने में सक्षम हो। जबकि मौजूदा एआई एक विशेष काम के लिए होता है। वहीं एजीआई कई क्षेत्रों में काम कर सकता है, सीख सकता है और फैसले ले सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed