IND-PAK Tension: 'क्या बदल गया जेडी?' भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर वेंस के बयान से भड़के नेटिजन्स ने पूछे सवाल
भारत-पाकिस्तान में चल रहे युद्ध विराम के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिका की मध्यस्था में दोनों पड़ोसी युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। राष्ट्रपति के बयान के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ट्रंप की टीम की सराहना की। उनके इस बदले लहजे पर नेटिजन्स ने सवाल खड़े किए। नेटिजन्स ने कहा कि पहले तो अपने कहा था कि अमेरिका दोनों के बीच में नहीं पड़ेगा। क्या बदल गया जेडी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत पाकिस्तान में चल रहे संघर्ष के बीच शनिवार को पाकिस्तान की गुहार पर भारत ने सीजफायर का एलान किया। हालांकि यह सीजफायर चार घंटे भी नहीं टिका। जम्मू-कश्मीर समेत तीन राज्यों में कई जगह पाकिस्तानी ड्रोन नजर आए। जिन्हें सेना ने रोका। इसके चलते कई जगहों पर ब्लैक आउट किया गया। रात 11 बजे विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा है। सेना को इसका जवाब देने के लिए कहा है। इससे पहले दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर दावा किया कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। जिसके बाद से अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने 'अमेरिका दोनों देशों के युद्ध में नहीं पड़ेगा' वाले बयान को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। ट्रोलर्स ने उनके यू-टर्न पर सवाल खड़े किए और पूछा कि आपने तो कहा था कि अमेरिका इस युद्ध में हस्तक्षेप नहीं करेगा। फिर भी आप इसमें हस्तक्षेप करने का दावा कर रहे हैं। क्या बदल गया, जेडी?
वेंस ने कहा था हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ेंगे, ये हमारा काम नहीं
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर एक साक्षात्कार में कहा था कि अमेरिका दोनों पड़ोसियों के बीच युद्ध में नहीं पड़ेगा, ये हमारा काम नहीं है। उन्होंने ये भी कहा था कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान को नियंत्रित नहीं कर सकता, लेकिन वह दोनों परमाणु शक्तियों को तनाव कम करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। हालांकि, वेंस ने इस बात पर चिंता जताई थी कि कहीं दो परमाणु शक्तियां आपस में टकरा न जाएं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो निश्चित रूप से यह विनाशकारी होगा। हालांकि, वेंस ने यह भी उम्मीद जताई थी कि ऐसा नहीं होने वाला है। ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो का हवाला देते हुए, वेंस ने जोर देकर कहा कि अमेरिका चाहता है कि संघर्ष जल्द से जल्द समाप्त हो जाए।
ये भी पढ़ें: IND-PAK Tension: शहबाज शरीफ के बिगड़े बोल, हालात सुधारने की बजाय बिगाड़ने की कोशिश; भारत को दी गीदड़ भभकी
ट्रंप ने अमेरिका की मध्यस्था में भारत-पाकिस्तान युद्धविराम की घोषणा की
शनिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका की मध्यस्थता में बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान ने 'पूर्ण और तत्काल' युद्धविराम पर सहमति जताई है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। कॉमन सेंस और बेहतरीन खुफिया जानकारी का उपयोग करने के लिए दोनों देशों को बधाई।'
वेंस ने ट्रंप की टीम की सराहना की
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने ट्रंप की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपने दावों के बावजूद, अमेरिका ने स्थिति पर कड़ी नजर रखना जारी रखा। विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत और पाकिस्तान के साथ बातचीत में लगे रहे। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ से अलग-अलग बात की, और तत्काल तनाव कम करने की आवश्यकता पर बल दिया। रुबियो के पोस्ट को अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए, वेंस ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम सुनिश्चित करने के उनके प्रयासों के लिए रुबियो की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की टीम, विशेष रूप से विदेश मंत्री रुबियो ने शानदार काम किया है।
ये भी पढ़ें: India Pakistan Ceasefire: 'युद्ध नहीं चाहता भारत...', चीनी विदेश मंत्री का फोन आने पर डोभाल का दो टूक संदेश
नेटिजन्स ने वेंस के यू-टर्न पर उठाए सवाल
इस बीच, अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस के बदले हुए लहजे पर कई नेटिजन्स ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले तो आपने कहा था कि अमेरिका भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच में नहीं पड़ेगा। अब युद्धविराम अमेरिका की मध्यस्था में होने का दावा कर रहे हैं। एक नेटिजन्स ने लिखा, 'आपने कहा था कि आप इस युद्ध में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। फिर भी आप इसमें हस्तक्षेप करने का दावा कर रहे हैं। क्या बदल गया, जेडी?' एक अन्य ने कहा कि रुबियो अमेरिकी इतिहास के सबसे महान विदेश मंत्री बनने की ओर अग्रसर हैं। वहीं, तीसरे ने लिखा, 'यह अजीब है, वेंस ने कहा कि यह अमेरिका की समस्या नहीं है।'
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.