{"_id":"647c5e690a046d0fb009c903","slug":"s-jaishankar-south-africa-visit-said-india-move-ahead-with-fast-pace-digital-brics-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"S Jaishankar: भारत में हो रहे बड़े बदलाव, डिजिटल मामले में हम यूरोप से भी आगे, विदेश मंत्री का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
S Jaishankar: भारत में हो रहे बड़े बदलाव, डिजिटल मामले में हम यूरोप से भी आगे, विदेश मंत्री का दावा
Sun, 04 Jun 2023 03:25 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 04 Jun 2023 03:25 PM IST
सार
एस.जयशंकर ब्रिक्स से जुड़े आयोजन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका गए हुए हैं। जहां वह ब्राजील, चीन, रूस के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
एस जयशंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। शनिवार को केपटाउन में विदेश मंत्री के सम्मान में भारतीय मूल के लोगों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जयशंकर ने कहा कि अब ऐसा नहीं है कि भारत धीमी गति से बढ़ रहा है, जब बात डिजिटल की आती है तो हम इस मामले में यूरोप और कई उत्तरी अमेरिका के देशों से भी आगे हैं।
विज्ञापन
'भारत में हुए बड़े बदलाव'
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि अप्रवासी भारतीयों को यह समझने की जरूरत है कि बीते नौ सालों में भारत में जो बदलाव आए हैं, वह बेहद ताकतवर हैं और उनका बड़े स्तर पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि विदेश में रह रहे भारतीय भी इस बदलाव के वाहक बनें। एस.जयशंकर ब्रिक्स से जुड़े आयोजन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका गए हुए हैं। जहां वह ब्राजील, चीन, रूस के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
'भारत में हुए नीतिगत सुधार'
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि बीते नौ सालों में नीतिगत सुधारों में काफी काम हुआ है, जिससे भारतीय लोग कई सेक्टर में आत्मनिर्भर हुए हैं। जयशंकर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, संरक्षणवादी नहीं है कि वह खुद को बंद कर रहा है। यह ऐसा भारत है, जो दुनिया के लिए और दुनिया के साथ मिलकर निर्माण कर रहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि बीते साल भारत में 86 बिलियन यूएस डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। यह अहम है कि नई पीढ़ियों को उनकी क्षमता के बारे में एहसास कराया जाए कि वह बड़ी चीजें कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- EAM Jaishankar: 'जब आप देश के बाहर होते हैं तो राजनीति पीछे रह जाती है', विदेश मंत्री की राहुल गांधी को नसीहत
भारत और दक्षिण अफ्रीका के कूटनीतिक संबंधों को तीस साल गुजर चुके हैं। दोनों देशों के बीच 18 बिलियन का सालाना कारोबार होता है। दोनों देशों के संबंधों के बारे में बात करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि जैसे ही हम स्वतंत्र हुए और हमने रंगभेद के खिलाफ संघर्ष में दक्षिण अफ्रीका का समर्थन जारी रखा तो नेल्सन मंडेला और महात्मा गांधी के प्रतीकवाद ने हमारे देशों में गहरी जड़ें जमा ली।