फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian government alert attack attacks on Jews President Putin calls meeting of security officials

Russia: यहूदियों पर हुए हमले से रूसी सरकार अलर्ट, राष्ट्रपति पुतिन ने सुरक्षा अधिकारियों की बुलाई बैठक

Tue, 31 Oct 2023 02:39 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 31 Oct 2023 02:39 AM IST
सार

रूसी समाचार एजेंसी के मुताबिक, रविवार को रूस के दागेस्तान के मखचकाला हवाईअड्डे पर तेल अवीव से एक हवाई जहाज पहुंचा। तेल अवीव का हवाई जहाज जैसे ही रूसी सरजमी पर उतरा, वैसे ही सैकड़ों यहूदी विरोधी उग्र हो गए। उन्होंने हवाईअड्डे पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Russian government alert attack attacks on Jews President Putin calls meeting of security officials
पुतिन - फोटो : Twitter @MissJacque_line

विस्तार

रूस में इस्राइली नागरिकों के खिलाफ हुए हमलों के एक दिन बाद रूसी राष्ट्रपति ने सुरक्षा अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। बैठक में कानून प्रवर्तन अधिकारी भी शामिल हुए। बता दें, हमले में 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 60 हमलावरों को हिरासत में लिया है। बता दें, हमलावरों ने बैनर थामा हुआ था, जिसमें लिखा था कि दागेस्तान में बच्चों के हत्यारों का स्वागत नहीं है, हम यहूदी शरणार्थियों के खिलाफ हैं। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
रूसी समाचार एजेंसी के मुताबिक, रविवार को रूस के दागेस्तान के मखचकाला हवाईअड्डे पर तेल अवीव से एक हवाई जहाज पहुंचा। तेल अवीव का हवाई जहाज जैसे ही रूसी सरजमी पर उतरा, वैसे ही सैकड़ों यहूदी विरोधी उग्र हो गए। उन्होंने हवाईअड्डे पर हमला कर दिया। हमलावरों ने हाथों में यहूदी विरोधी बैनर पकड़े हुए थे। यहूदियों के खिलाफ नारेबाजी की जा रही थी। उन्होंने फलस्तीनी झंडे थामे हुए थे। बैनरों में लिखा था कि- दागेस्तान में बच्चों के हत्यारों का स्वागत नहीं है, हम यहूदी शरणार्थियों के खिलाफ हैं। हमलावर धार्मिक नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन

60 आरोपियों को हिरासत में लिया
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमले में 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में आम आदमी के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने हमले में शामिल 60 लोगों को हिरासत में लिया। रूसी जांच एजेंसी का कहना है कि सामूहिक अशांति फैलाने के आरोप में आपराधिक जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि सुरक्षा बैठक में समाज को विभाजित करने वाली घटनाओं पर चर्चा हुई। हवाई अड्डे पर हुई घटना बाहरी तत्वों के कारण हुई है। इसके अलावा, दागेस्तान के राज्यपाल सर्गेई मेलिकोव का कहना है कि यूक्रेन के कुछ आसामाजिक तत्वों ने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से पूरा हमला आयोजित किया था, जिसका लक्ष्य था कि दागेस्तान को अस्थिर करना और अशांति को बढ़ावा देना है। बता दें, इस्राइली पीएम के दफ्तर ने कहा कि वह रूसियों से उम्मीद करते हैं कि रूसी नागरिक जहां भी होंगे वहां इस्राइली नागरिकों और यहूदियों की रक्षा करेंगे।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed