फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia ukraine war roscosmos head dmitry rogozin warn sanctions could cause international space station to crash

रूस-यूक्रेन युद्ध: प्रतिबंधों पर रूस के तेवर सख्त, रोस्कोस्मोस ने कहा- आईएसएस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला

Sat, 12 Mar 2022 04:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 12 Mar 2022 04:52 PM IST
सार

रूस ने धमकी दी है कि उसके ऊपर लगाए जा रहे प्रतिबंध, अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण बन सकते हैं। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख दमित्री रोगोजिन का बयान सामने आया है। उन्होंने चेताते हुए दंडात्मक उपायों को उठाने की बात कही है।

विज्ञापन
russia ukraine war roscosmos head dmitry rogozin warn sanctions could cause international space station to crash
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन - फोटो : Social media

विस्तार

रूस-यूक्रेन जंग लगातार जारी है। दुनिया भर के तमाम देश रूस पर अलग-अलग तरह के प्रतिबंध लगा रहे हैं, लेकिन इसका रूस पर कोई असर पड़ता दिख नहीं रहा है। रूस अपने ऊपर लगाए जा रहे प्रतिबंधों को लेकर न सिर्फ दुनिया भर के मुल्कों को आगाह कर रहा है बल्कि अब वो धमकी भी देने लगा है। इन दो देशों की जंग की लपटें अब अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंच रहीं है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस युद्ध को जीतने और अमेरिक समेत अन्य पश्चिमी देशों पर दबाव बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने का मंसूबा बनाकर बैठे हैं।

विज्ञापन


इसी क्रम में अब रूस ने धमकी दी है कि उसके ऊपर लगाए जा रहे प्रतिबंध, अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण बन सकते हैं। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख दमित्री रोगोजिन का बयान सामने आया है। उन्होंने चेताते हुए दंडात्मक उपायों को उठाने की बात कही है।
विज्ञापन

 
अमेरिका ने रूस पर कुछ ऐसे प्रतिबंध लगाए हैं, जो उसके अंतरिक्ष कार्यक्रमों की रफ्तार को धीमा कर सकते हैं। इस बीच रूस ने एक बार फिर से दुनिया और विशेष तौर पर अमेरिका को धमकी दी है। रूस ने कहा है कि, अगर वह इस तरह से प्रतिबंध जारी रखेगा तो, वह अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) को दुर्घटनाग्रस्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, वर्तमान में आईएसएस पर अमेरिका, रूस और जर्मनी जैसे कई देश मिलकर काम कर रहे हैं। इसके तहत चार अमेरिकी, दो रूसी और एक जर्मन अंतरिक्ष यात्री माइक्रोग्रैविटी में साथ-साथ काम कर रहे हैं। अमेरिका की ओर से प्रतिबंधों की घोषणा के बाद रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख दमित्री रोगोजिन का बयान सामने आया है। इससे पहले भी  उन्होंने ट्वीट करके अमेरिका को साफ लहजे में धमकी दी थी। रोगोजिन ने ट्वीट में लिखा था कि, यदि आप हमारे साथ सहयोग रोकते हैं तो आईएसएस अनियंत्रित होकर कहीं भी गिर सकता है। विशेष तौर पर यह यूरोप या अमेरिका में गिर सकता है।  

भारत-चीन पर गिराने का भी है विकल्प 

दिमित्री रोगोजिन ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा था कि, हमारे पास इस 500 टन के ढांचे को भारत और चीन में गिराने का भी विकल्प खुला हुआ है। क्या आप उन्हें ऐसी संभावना से धमकाना चाहते हैं? आईएसएस रूस के ऊपर से नहीं उड़ता है। ऐसे में प्रतिबंध लगाने से पहले आप जान लें कि आपको क्या करना है?

एक फुटबाल के मैदान जैसा है आईएसएस का आकार 

पृथ्वी के करीब 400 किलोमीटर ऊपर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को स्थापित किया जा रहा है। इस स्पेस स्टेशन का वजन करीब 500 टन है और यह एक फुटबाल के मैदान जैसे आकार का है। ऐसे में अगर यह अनियंत्रित होकर कहीं भी गिरेगा तो भारी तबाही होगी। वहीं रूस, अमेरिका और जर्मनी इस पर मिलकर काम कर रहे हैं। 

बाइडेन ने लगाए थे कई प्रतिबंध

यूक्रेन मसले पर अमेरिका ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। हाल ही में अमेरिका ने नए प्रतिबंधों के तहत प्रौद्योगिकी निर्यात को रोक दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि, नए प्रतिबंध रूस की सैन्य और एयरोस्पेस क्षेत्र में आगे बढ़ने की क्षमता को सीमित करेंगे।


वहीं, रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने इन प्रतिबंधों के बीच इस बात के भी संकेत दे दिए हैं कि वो भविष्य में अपना स्पेस स्टेशन स्थापित कर सकता है। भले ही उसको इसमें कुछ समय और लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed