Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia ukraine war libya drone attack power crisis

यूक्रेन में बिजली संकट: रूस ने पावर प्लांट पर किया हमला; लीबिया में दो नौसैनिक अधिकारियों की मौत; बढ़ेगा तनाव?

Wed, 25 Nov 2026 04:38 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, कीव/ काहिरा।
पीटीआई, कीव/ काहिरा। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 25 Nov 2026 04:38 PM IST
सार

रूस के हमले में यूक्रेन के डीटीईके थर्मल पावर प्लांट को नुकसान पहुंचा है और बिजली उत्पादन बंद हो गया है। निप्रोपेत्रोवस्क क्षेत्र के पांच जिलों में आपातकालीन बिजली कटौती लागू की गई है। दूसरी ओर, लीबिया में रूसी युद्धपोत पर यूक्रेनी ड्रोन हमले में घायल दो नौसैनिक अधिकारियों की मौत हो गई है। इस घटनाक्रम ने रूस-यूक्रेन युद्ध को एक नए भौगोलिक क्षेत्र तक पहुंचा दिया है।
 

विज्ञापन
russia ukraine war libya drone attack power crisis
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रूस ने बुधवार को यूक्रेन की डोनबास फ्यूल एंड एनर्जी कंपनी (डीटीईके) के एक थर्मल पावर प्लांट को निशाना बनाया। हमले में प्लांट के उपकरण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण बिजली उत्पादन पूरी तरह बंद करना पड़ा। यूक्रेनी नेशनल न्यूज ने डीटीईके के हवाले से इसकी जानकारी दी। नवंबर में कंपनी के बिजली संयंत्रों पर यह तीसरा बड़ा हमला है। रूस के लगातार हमलों से यूक्रेन की ऊर्जा व्यवस्था पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


किन इलाकों में बिजली गुल?
रूस ने मंगलवार और मंगलवार रात निप्रोपेत्रोवस्क क्षेत्र की ऊर्जा सुविधाओं को भी निशाना बनाया। इन हमलों से कई घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत पारेषण प्रणाली संचालक उक्रेनेर्गो के निर्देश पर पांच जिलों में आपातकालीन बिजली कटौती लागू की गई है। निप्रो, निप्रोव्स्की, पावलोहरादस्की, सिनेल्निकीव्स्की और समारीव्स्की जिलों में बिजली कटौती की गई है। इन इलाकों में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जा विभाग के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं, लेकिन रूस के लगातार हवाई हमलों की चेतावनी के कारण मरम्मत का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


जापोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कितनी बार हुआ ब्लैकआउट?
रूस ने रातभर और बुधवार सुबह भी यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले जारी रखे। गोलाबारी के कारण अस्थायी रूप से कब्जे वाले जापोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। यह इस साल संयंत्र में हुआ 17वां ब्लैकआउट है। वहीं, अब तक यहां कुल 28 बार बिजली आपूर्ति बाधित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीबिया में रूसी युद्धपोत पर यूक्रेन का हमला
रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अब यूरोप से हजारों किलोमीटर दूर लीबिया तक पहुंच गया है। रविवार को पूर्वी लीबिया के बेंगाजी नौसैनिक अड्डे पर खड़े रूसी युद्धपोत पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला किया गया। इसमें घायल दो लीबियाई नौसैनिक अधिकारियों की मंगलवार शाम मौत हो गई। स्वघोषित लीबियन नेशनल आर्मी (एलएनए) ने मंगलवार देर रात जारी बयान में इसकी पुष्टि की।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया था कि इस अभियान में सात ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। लीबियाई अधिकारियों के अनुसार, रूसी युद्धपोत ईंधन भरवाने और जरूरी सामान लेने के लिए नौसैनिक अड्डे पर आया था। शुरुआती जांच के मुताबिक, पश्चिमी लीबिया में यूक्रेनी सेना के नियंत्रण वाले एक अड्डे से कई समुद्री ड्रोन छोड़े गए थे। इनमें से कम से कम चार को रोककर नष्ट कर दिया गया, जबकि दो ड्रोन रूसी युद्धपोत से टकराए। हमले में लीबियाई और रूसी नागरिकों समेत कम से कम 10 लोग घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें: कोलंबिया: सुपरमार्केट से 16 घंटे बाद सुरक्षित निकाले गए 20 लोग, एक हथियारबंद हमलावर मारा गया, चार गिरफ्तार


रूस यूक्रेन के लिए लीबिया क्यों अहम? 
लीबियन नेशनल आर्मी के जनरल कमांड ने हमले का बदला लेने की चेतावनी दी है। बयान में कहा गया कि जवाब उचित समय, स्थान और तरीके से दिया जाएगा। इस सेना की कमान जनरल खलीफा हफ्तार के हाथों में है। उसका लीबिया के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों पर नियंत्रण है और रूस के साथ करीबी संबंध हैं।

लीबिया में एक दशक से अधिक समय से राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है। देश में दो अलग-अलग प्रशासन हैं, जिन्हें प्रतिद्वंद्वी विदेशी शक्तियों का समर्थन हासिल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त त्रिपोली सरकार के यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगियों के साथ संबंध हैं। वहीं, पूर्वी लीबिया में प्रधानमंत्री ओसामा हम्माद की सरकार है, जिसे खलीफा हफ्तार का समर्थन प्राप्त है। तेल के बड़े भंडार और भूमध्यसागर में रणनीतिक स्थिति के कारण लीबिया दोनों पक्षों के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed