फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: couple from Ukraine's territorial defence forces got married amid russian invasion

जंग के बीच प्यार की तस्वीर: चेकप्वाइंट पर सैनिक जोड़े ने रचाई शादी, एक-दूसरे को किया किस फिर संभाला रूस के खिलाफ मोर्चा 

Mon, 07 Mar 2022 08:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Mar 2022 08:49 AM IST
सार

कीव के बाहर एक चेकप्वाइंट पर छोटे से समारोह का आयोजन किया गया। इसमें साथी सैनिकों के साथ कीव के मेयर शामिल हुए। प्रेमी जोड़े ने इसी समारोह में शादी रचा ली। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War: couple from Ukraine's territorial defence forces  got married amid russian invasion
यू्क्रेनी सेना के जोड़े ने रचाई शादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन इस समय जल रहा है। पिछले 12 दिन से यह देश रूसी मिसाइलों, बमबारी और टैंकों की आवाज से कांप रहा है। हालांकि, रूस की असीमित ताकत के सामने यूक्रेनी सैनिकों ने जो हिम्मत दिखाई है, उसने व्लादिमिर पुतिन को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है। इस जंग में सबसे अहम है यूक्रेनी सैनिकों का हौसला, जिसे बड़े-बड़े टैंक और अत्याधुनिक एयरक्राफ्ट भी डिगा नहीं पाए हैं। 

विज्ञापन


यूक्रेन में जंग के बीच ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है, जो रूस क्या किसी भी हमलावर को सोचने पर मजबूर कर देगी। दरअसल, यूक्रेनी सेना में एक प्रेमी जोड़े की तस्वीर सामने आई है, इसमें दोनों शादी करते हुए दिखाई देते हैं। इस जोड़े के चेहरे पर न किसी तरह का अफसोस है और न ही रूसी हमलों का खौफ। उल्टा उनका हौसला रूस के हौसले को जरूर पस्त कर देगा। 

विज्ञापन


चेकप्वाइंट पर ही रचाई शादी
यूक्रेनी प्रेमी जोड़े 'वलेरी और लेसिया' की शादी का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह साथी सैनिकों से घिरे हुए हुए दिखाई दे रहे हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कीव के बाहरी इलाके में एक चेकप्वाइंट पर दोनों ने शादी रचाई। इसमें वलेरी और लेसिया भी सैन्य ड्रेस में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिकों की ओर से किया गया छोटा आयोजन 
सैन्य जोड़े की शादी के लिए यूक्रेनी सैनिकों की ओर से ही एक छोटा सा आयोजन किया गया। इसमें कीव के मेयर भी शामिल हुए। शादी के बाद दोनों ने एक दूसरे को वाइन पिलाई। 


शादी के बाद फिर संभाला मोर्चा
सैन्य प्रेमी जोड़े ने एक छोटे से समारोह में शादी रचाने के बाद फिर से रूस के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया। यह प्रेमी जोड़ा यूक्रेन की राजधानी कीव की सुरक्षा के लिए डटा हुआ है। दरअसल, रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले का आज 12वां दिन है। इस बीच दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता भी होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed