फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War: closest allies Kazakhstan refuses request for troops

Russia-Ukraine War: रूस के करीबी कजाखस्तान ने यूक्रेन में सेना भेजने से किया इनकार, अमेरिका ने की तारीफ

Sat, 26 Feb 2022 09:28 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 26 Feb 2022 09:28 AM IST
सार

सोवियत संघ का हिस्सा रहे कजाखस्तान के एक अधिकारी ने कहा कि वह रूस द्वारा यूक्रेन के स्वतंत्र हिस्से घोषित डोनेत्स्क व लुहांस्क को भी मान्यता नहीं देगा।

विज्ञापन
Russia-Ukraine War: closest allies Kazakhstan refuses request for troops
vladimir putin new - फोटो : twitter/https://twitter.com/KremlinRussia

विस्तार

रूस के सबसे करीबी व पड़ोसी देशों में शुमार कजाखस्तान ने यूक्रेन जंग में मदद के लिए अपनी सेना भेजने से इनकार कर दिया है। कजाख्स्तान पूर्व सोवियत संघ का हिस्सा रहा है।  हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महाशक्ति देश रूस ने कजाखस्तान से कब व क्यों सैन्य मदद मांगी है।
विज्ञापन

 

सोवियत संघ का हिस्सा रहे कजाखस्तान के एक अधिकारी ने कहा कि वह रूस द्वारा यूक्रेन के स्वतंत्र हिस्से घोषित डोनेत्स्क व लुहांस्क को भी मान्यता नहीं देगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इन दोनों शहरों को स्वतंत्र देश घोषित करने के बाद ही यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ी है।  रूस के राष्ट्रपति ने मिंस्क समझौते के विपरीत गत सोमवार को इन दोनों शहरों को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन


कजाखस्तान का फैसला चौंकाने वाला है, क्योंकि वह रूस का परंपरागत सहयोगी रहा है। बहरहाल इस फैसले का अमेरिका ने स्वागत किया है। कजाखस्तान इन दिनों अमेरिका का सहयोगी है। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि हम कजाखस्तान की घोषणा का स्वागत करते हैं।  अमेरिका ने कहा कि हम यूक्रेन के दो शहरों को मान्यता नहीं देने के कजाखस्तान के निर्णय का स्वागत करते हैं। हम यूक्रेन में पुतिन की सेना की मदद के लिए सेना भेजने से इनकार करने का भी स्वागत करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रूस व यूक्रेन के बीच तीन दिन से घमासान जंग जारी है। रूस यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे की कोशिश में जबर्दस्त बमबारी कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आज की रात को सबसे मुश्किल रात कहा है। उन्होंने वीडियो संदेश में रूस के समक्ष आत्म समर्पण नहीं करने व लोहा लेने का एलान किया है। उधर, रूस ने शुक्रवार को ब्रिटेन की विमानन कंपनियों पर रोक के बाद स्वीडन व फिनलैंड को भी चेतावनी दी है। रूस ने इन दोनों देशों से कहा कि वे नाटो की सदस्यता न लें, वरना बुरा अंजाम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed