फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Conflict Missile Drone Attack Updates casualties Kyiv City Military Admin Emergency rescue news

Russia Ukraine Conflict: मिसाइलों और ड्रोन से रूस के ताबड़तोड़ हमले, कीव में 54+ लोग हताहत; बढ़ सकता है आंकड़ा

Tue, 17 Jun 2025 11:16 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को / कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को / कीव। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 17 Jun 2025 11:16 AM IST
सार

बीते तीन साल से अधिक समय से जारी रूस और यूक्रेन के हिंसक संघर्ष में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। रूस ने यूक्रेन के कीव में जो ताजा हमले किए हैं, इसमें 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। रूस ने कीव पर निशाना साधने के लिए मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया है, ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
Russia Ukraine Conflict Missile Drone Attack Updates casualties Kyiv City Military Admin Emergency rescue news
रूस और यूक्रेन के युद्ध में बढ़ती जा रही हताहतों की संख्या - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मिसाइलों और ड्रोन से रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में कई जगहों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। कीव में हुई हालिया सैन्य कार्रवाई में 54 से अधिक लोग हताहत हुए हैं। यह आंकड़ा बढ़ सकता है। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात कीव में रूस के मिसाइल और ड्रोन ने एक साथ हमले किए गए। कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने कहा, इस हमले में 14 लोग मारे गए। एक आवासीय इमारत खोखली हो गई और दर्जनों अपार्टमेंट नष्ट हो गए। मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने आपातकालीन कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने वाली यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने कहा, हमले में 44 लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


देर रात तक विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं
रूस ने यह हमला ऐसे समय में किया है जब विश्व के कई बड़े नेता ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा में जमा हुए हैं। इसमें यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के भाग लेने की भी उम्मीद है। शिखर सम्मेलन मंगलवार तक चलेगा।
विज्ञापन

Russia Ukraine Conflict Missile Drone Attack Updates casualties Kyiv City Military Admin Emergency rescue news
रूस और यूक्रेन के युद्ध में बढ़ती जा रही हताहतों की संख्या - फोटो : पीटीआई
अमेरिकी नागरिक की भी मौत
रूस के हमले के संबंध में आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया, छर्रे लगने से घायल हुआ एक अमेरिकी नागरिक भी रूस के हमले में हताहत हुआ है। स्थानीय समय के मुताबिक देर रात तक विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। क्लिमेंको ने कहा कि हमले कितने भयानक हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक ही आवासीय ब्लॉक में 30 अपार्टमेंट नष्ट हो गए।

इस वर्ष G7 की अध्यक्षता कनाडा को मिली
यूक्रेन के स्वियातोशिन्स्की और सोलोमियान्स्की जिलों में भी लोग घायल हुए हैं। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा, यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने ड्रोन हमले को विफल किया, लेकिन इसके मलबे से आग लग गई। बता दें कि इस साल जी7 समूह की अध्यक्षता कनाडा कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्नी ने इस वर्ष G7 की अध्यक्षता संभालने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया।

ये भी पढ़ें- Donald Trump: 'युद्ध विराम से कोई लेना-देना नहीं, मुझे इससे कहीं ज्यादा जरूरी काम', G7 से अचानक लौटने पर ट्रंप
विज्ञापन

Russia Ukraine Conflict Missile Drone Attack Updates casualties Kyiv City Military Admin Emergency rescue news
रूस के हमलों के बाद यूक्रेन में तबाही का मंजर - फोटो : पीटीआई
इस्तांबुल की प्रत्यक्ष शांति वार्ता पर जेलेंस्की का बयान
ऐसी उम्मीद थी कि जेलेंस्की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप समेत कई वैश्विक नेताओं के साथ आमने-सामने की बैठकें करेंगे, लेकिन ट्रंप अप्रत्याशित रूप से जी7 सम्मेलन के बीच ही वाशिंगटन लौट गए। रूस के हमलों के बीच जेलेंस्की ने कहा कि इस्तांबुल में आयोजित दोनों देशों की प्रत्यक्ष शांति वार्ता में बहुत धीमी प्रगति हुई है। केवल कैदियों की अदला-बदली हो रही है, जो अगले सप्ताह समाप्त होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Iran Row: 'तेहरान से तुरंत बाहर निकलें', ईरान-इस्राइल संघर्ष बढ़ने पर भारत की अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी
विज्ञापन

Russia Ukraine Conflict Missile Drone Attack Updates casualties Kyiv City Military Admin Emergency rescue news
रूस के हमलों के बाद यूक्रेन में तबाही का मंजर - फोटो : पीटीआई
पुतिन ने जी7 सम्मेलन के दौरान जानबूझकर यूक्रेन पर हमले बढ़ाए
यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कनाडा में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन का उल्लेख करते हुए सिबिहा ने कहा,  पुतिन ने जानबूझकर G7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के कीव में बड़ा हमला किया। सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों से नागरिकों को निशाना बनाया गया। विदेश मंत्री ने कहा कि पुतिन का यह बर्ताव अमेरिका और अन्य भागीदारों के प्रति पूर्ण अनादर का संकेत देता है। शांति की अपील और नरसंहार रोकने के आह्वान के बीच रूस युद्ध विराम या समाधान खोजने और युद्ध को समाप्त करने के लिए नेताओं की बैठक को अस्वीकार कर कूटनीतिक समाधान खोजने का दिखावा कर रहा है।

विदेश मंत्री ने मॉस्को पर दबाव बढ़ाने की अपील की
विदेश मंत्री सिबिहा ने कहा, पुतिन का लक्ष्य बहुत सरल है, G7 नेताओं को कमजोर दिखाकर मजबूत कदम उठाने का दिखावा करना। उन्होंने कहा कि मॉस्को पर वास्तविक दबाव ही पुतिन को गलत साबित कर सकता है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed