{"_id":"683baf3ea55886bf640f75ba","slug":"russia-train-accident-updates-bridge-collapse-causes-a-train-to-derail-casualties-rescue-hindi-news-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Train Derail: पुल ढहने के बाद पटरी से उतरीं दो ट्रेनें, सात लोगों की मौत और 30 से ज्यादा घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Train Derail: पुल ढहने के बाद पटरी से उतरीं दो ट्रेनें, सात लोगों की मौत और 30 से ज्यादा घायल
Sun, 01 Jun 2025 07:09 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 01 Jun 2025 07:09 AM IST
सार
रूस में भीषण रेल हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है। हादसे का कारण पुल का ढहना है। दो पुल ढहने के बाद दो ट्रेनें पटरी से उतर गईं और कई लोग हताहत हुए। स्थानीय राहत और बचाव कार्य एजेंसियां मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। हताहतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
रूस में रेल हादसा (प्रतीकात्मक)
- फोटो : एडॉब स्टॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के ब्रायन्सक (Bryansk) क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। विस्फोटों के कारण पश्चिमी रूस में रात में दो पुल ढह गए और दो ट्रेनें पटरी से उतर गईं। घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दुर्घटना यूक्रेन की सीमा से सटे क्षेत्र में हुई है। इस पहलू पर भी जांच की जा रही है कि क्या किसी ने हमला तो नहीं किया। इस बिंदु पर खबर लिखे जाने तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की जांच जारी है।
विज्ञापन
यूक्रेन की सीमा पर ब्रायंस्क क्षेत्र में पहला पुल शनिवार को एक यात्री रेलगाड़ी के ऊपर गिर गया। इसके कारण कई लोग हताहत हुए। कुछ घंटों बाद कुर्स्क क्षेत्र में एक दूसरी रेलगाड़ी भी पुल ढहने से पटरी से उतर गई। स्थानीय कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिनशटेन ने रविवार को बताया कि मालगाड़ी पटरी से उतरकर नीचे सड़क पर आ गिरी। वहीं विस्फोट के कारण पुल ढह गया। रूसी जांच समिति ने कहा कि विस्फोटों के कारण दोनों पुल ढह गए, लेकिन उन्होंने आगे कोई विवरण नहीं दिया।
विज्ञापन
घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भेजा गया
हादसे के बारे में ब्रायन्सक के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है। पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि देश की आपातकालीन सेवाओं के कर्मी मौके पर मुस्तैद हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भेजा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Weather: पहाड़ से मैदान तक बारिश-भूस्खलन... 31 की मौत, नदियों में उफान-शहरों में जलभराव, दिल्ली में होगी बौछार
दुर्घटना का कारण- परिवहन संचालन में अवैध हस्तक्षेप
हादसे के संबंध में मॉस्को रेलवे ने एक बयान में कहा गया कि हादसा 'परिवहन संचालन में अवैध हस्तक्षेप' के कारण हुआ। हालांकि अधिकारियों ने इस संबंध में उन्होंने फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं दी है। रूस की संघीय सड़क परिवहन एजेंसी 'रोसावतोदोर' (Rosavtodor) ने बताया कि जो पुल ढहा है वह उन्हीं रेलवे ट्रैकों के ऊपर बना था जिनसे ट्रेन गुजर रही थी।
ये भी पढ़ें- FATF: पाकिस्तान को ग्रे सूची में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा भारत, मिस्री ने अमेरिकी अधिकारियों से की चर्चा
सरकारी एजेंसियों ने तस्वीरें जारी कीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी एजेंसियों ने हादसे के बाद कई तस्वीरों को साझा किया है। इनमें देखा जा सकता है कि ट्रेन की कई बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुल का मलबा ट्रेन के डिब्बों पर गिरा हुआ है। कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। इनमें देखा गया कि कुछ वाहन पुल के नीचे से गुजरने ही वाले थे, तभी ब्रिज ढह गया। हादसे में इन लोगों की जान बाल-बाल बची।