{"_id":"645219984de27cbef104c2e5","slug":"russia-support-india-hindus-criticize-ukraine-over-his-goddess-kali-depiction-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: मां काली के अपमान पर हिंदुओं के समर्थन में उतरा रूस, यूक्रेन को सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: मां काली के अपमान पर हिंदुओं के समर्थन में उतरा रूस, यूक्रेन को सुनाई खरी-खरी
Wed, 03 May 2023 01:51 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 03 May 2023 01:51 PM IST
सार
यूक्रेन ने माफी मांगते हुए कहा कि 'हम और हमारा रक्षा विभाग हिंदू देवी मां काली को गलत तरीके से दिखाने के लिए शर्मिंदा हैं। यूक्रेन और यूक्रेन के लोग भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं और उनके समर्थन की तारीफ करते हैं।'
विज्ञापन
पुतिन, पीएम मोदी, जेलेंस्की
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन के रक्षा विभाग द्वारा हिंदू देवी मां काली के का मजाक उड़ाने के मामले में भारत को रूस का साथ मिला है। रूस ने यूक्रेन के इस कृत्य की निंदा की है और यूक्रेन की तुलना नाजीवाद से कर डाली है। बता दें कि यूक्रेन के रक्षा विभाग ने हाल ही में एक ट्वीट किया था, जिसमें एक विस्फोट के बाद उठे धुएं के गुबार को मां काली के रूप में प्रदर्शित किया और हिंदू आस्था का मजाक उड़ाया था। हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर यूक्रेन ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन
रूस ने किया भारत का समर्थन
संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि दिमित्री पोलिंस्की ने कहा कि 'कीव की सरकार किसी की आस्था की परवाह नहीं करती है फिर चाहे वो हिंदू हों, मुस्लिम या फिर ईसाई ऑर्थोडॉक्स। यूक्रेन के सैनिक कुरान को जला रहे हैं, मां काली का मजाक उड़ा रहे हैं और ऑर्थोडॉक्स ईसाइयों के पवित्र स्थलों को तबाह कर रहे हैं। वह सिर्फ नाजी विचारधारा को मानते हैं। वह यूक्रेन को सबसे ऊपर मानते हैं।'
विज्ञापन
यूक्रेन में मांगी थी माफी
यूक्रेन की सरकार ने भी अपने रक्षा विभाग के ट्वीट को लेकर माफी मांगी थी। यूक्रेन की उप-विदेश मंत्री एमिने जाप्रोवा ने बयान जारी कर कहा था कि 'हम और हमारा रक्षा विभाग हिंदू देवी मां काली को गलत तरीके से दिखाने के लिए शर्मिंदा हैं। यूक्रेन और यूक्रेन के लोग भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं और उनके समर्थन की तारीफ करते हैं। वह तस्वीर हटा ली गई है और हम परस्पर सहयोग और आपसी सम्मान बढ़ाने के लिए समर्पित हैं।'
विज्ञापन