{"_id":"6230c224d637ea03e3733d3c","slug":"russia-sanctions-joe-biden-and-several-top-us-officials-in-response-to-american-sanctions-due-to-ukraine-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia America: रूस ने उठाया अमेरिका के खिलाफ कदम, राष्ट्रपति बाइडन समेत कई नेताओं-अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia America: रूस ने उठाया अमेरिका के खिलाफ कदम, राष्ट्रपति बाइडन समेत कई नेताओं-अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध
Tue, 15 Mar 2022 10:13 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:13 PM IST
सार
रूस ने अमेरिका के खिलाफ कदम उठाते हुए राष्ट्रपति बाइडन और विदेश मंत्री ब्लिंकन समेत व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों के रूस में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन पर हमला करने की वजह से अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देशों की ओर से प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस ने अब अमेरिका के खिलाफ कार्रवाई की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत दर्जन भर अमेरिकी अधिकारियों के रूस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति बाइडन के साथ रूस ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को भी एक स्टॉप लिस्ट में शामिल किया है। जानकारी के अनुसार इस लिस्ट में 13 अमेरिकी शामिल किए गए हैं जिनमें रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन, सीआईए के प्रमुख विलियम बर्न्स, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन