फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia providing information about US bases to Iran Amid the West Asia conflict a major claim is made

ईरान को अमेरिकी ठिकानों की जानकारी दे रहा रूस?: पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच बड़ा दावा, समझिए क्या है इसके मायने

Fri, 06 Mar 2026 11:54 PM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Shubham Kumar Updated Fri, 06 Mar 2026 11:54 PM IST
सार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच एक नया और बड़ा दावा सामने आया है। एक अमेरिकी अखबार की माने तो बढ़ते संघर्ष के बीच रूस कथित तौर पर ईरान को ऐसी खुफिया जानकारी दे रहा है, जिसमें क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों और सैन्य विमानों की लोकेशन शामिल हो सकती है।

विज्ञापन
Russia providing information about US bases to Iran Amid the West Asia conflict a major claim is made
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति और व्लादिमीर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार रूस कथित तौर पर ईरान को ऐसी खुफिया जानकारी दे रहा है जिसमें पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिका के युद्धपोतों और सैन्य विमानों की लोकेशन शामिल है। यह जानकारी तीन अधिकारियों के हवाले से दी गई है जो इस खुफिया जानकारी से जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस की मदद कितनी बड़ी है, यह पूरी तरह साफ नहीं है। लेकिन पिछले हफ्ते अमेरिका और इस्राइल ने तेहरान पर हमले किए थे, जिसके बाद ईरान की अपनी क्षमता कमजोर पड़ गई है और उसे अमेरिकी सैन्य ठिकानों का पता लगाने में पहले से ज्यादा मुश्किल हो रही है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले हफ्ते हुए हमलों के बाद यह संघर्ष और तेज हो गया है। ईरान ने जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं और अब इस टकराव में आसपास के कई देश भी प्रभावित हो रहे हैं। ईरान की कोशिश है कि अमेरिका, इस्राइल और उनके सहयोगियों को इस संघर्ष की भारी कीमत चुकानी पड़े।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Nuclear Threat: परमाणु ताकतों में टकराव की आशंका, हथियारों को लेकर फिनलैंड व रूस के बीच खुल सकता है नया मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


कुवैत में अमेरिकी सैनिकों की मौत
इस बीच अमेरिकी सेना ने बताया कि कुवैत में एक बड़ा हमला हुआ, जिसमें छह रिजर्व अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। एक ड्रोन ने पोर्ट शुआइबा में स्थित अमेरिकी सैन्य सुविधा को निशाना बनाया था। ऐसे  में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस संघर्ष में आगे भी अमेरिकी सैनिकों की मौत हो सकती है।


व्हाइट हाउस का बयान
हालांकि व्हाइट हाउस ने रूस द्वारा ईरान को मदद देने के आरोपों पर सीधे कोई टिप्पणी नहीं की। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने कहा कि ईरान की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों से किए जा रहे जवाबी हमले हर दिन कम हो रहे हैं, उसकी नौसेना को भारी नुकसान हुआ है और उसकी हथियार बनाने की क्षमता भी तेजी से खत्म की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- US-वेनेजुएला के रिश्तों में नई शुरुआत?: राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

रूस का जवाब, यहां समझिए पूरी बात
उधर क्रेमलिन ने कहा कि रूस ईरान के नेतृत्व के साथ बातचीत में है, लेकिन उसने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या वह तेहरान को कोई सैन्य मदद दे रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस संघर्ष से रूस को आर्थिक फायदा भी मिल रहा है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण रूस के तेल और गैस की मांग बढ़ गई है, जिससे उसके निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। रूस पहले से ही यूक्रेन यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों से जूझ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed