फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Military plane missing reports 14 armymen on board over Mediterranean

सीरियाई मिसाइल के निशाने पर आया रूस का लापता आर्मी विमान, 14 सैनिकों की मौत

Tue, 18 Sep 2018 04:22 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
Russia Military plane missing reports 14 armymen on board over Mediterranean
Russia Military

सीरिया के भूमध्यसागर तट के ऊपर उड़ान भर रहा रूसी सेना का विमान अचानक लापता हो गया। रूस की सेना के मुताबिक लापता हुए विमान में 14 लोग सवार थे। रडार से लापता हुए रूसी सैन्य विमान के बारे में माना जा रहा है कि इजरायल मिसाइल हमले के दौरान सीरियाई डिफेंस ने अनजाने में इसे मार गिराया।

विज्ञापन


रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सोमवार को लताकिया से रूस के वायुसेना ठिकाने पर लौट रहा था कि अचानक रडार से गायब हो गया। इस मामले में रूसी रक्षा मंत्री ने कहा कि इजरायली वायुसेना ने रूसी विमान को उस दिशा में बढ़ने के लिए मजबूर कर दिया, जहां सीरियाई मिसाइलें दागी जा रही थीं। हालांकि, इस मामले में अभी तक सीरिया सरकार ने कोई बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


विमान गायब होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। मामले की जांच शुरू हो गई। रूसी विमान के लापता होने के मामले में अमेरिका ने दावा किया है कि इजरायली हमले से बचने के लिए सीरिया की ओर से किए जा रहे फायरिंग में रूसी विमान भी शिकार हो गया। वहीं, इस मामले का दोष सीरिया ने भी इजरायल को ही दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका का इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है। अमेरिकी सेना ने मिसाइल लांच नहीं की थी।

रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सीरिया में खमेइमिम एयरबेस के करीब आईएल-20 एयरक्राफ्ट के साथ अचानक संपर्क टूट गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि लापता विमान में 14 सैनिक सवार थे। विमान के साथ लापता हुए 14 सैनिकों के लिए राहत अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed