फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia military commander claim president vladimir putin helicopter was target of ukraine drones

Russia: राष्ट्रपति पुतिन का हेलीकॉप्टर ही यूक्रेनी ड्रोन हमले के निशाने पर था, रूस के शीर्ष कमांडर का दावा

Mon, 26 May 2025 01:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 26 May 2025 01:01 PM IST
सार

कुर्स्क पर यूक्रेनी हमला द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार रूस की धरती पर बड़ा विदेशी हमला था। अब रूस की सेना, उत्तर कोरियाई सेना की मदद से वापस इस क्षेत्र के अधिकांश हिस्से पर अपना कब्जा कर चुकी है।

विज्ञापन
Russia military commander claim president vladimir putin helicopter was target of ukraine drones
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूसी सेना के कमांडर ने दावा किया है कि 20 मई को रूस के कुर्स्क क्षेत्र के दौरे के समय यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर पर ड्रोन हमला किया। उस दौरान राष्ट्रपति पुतिन का हेलीकॉप्टर ही हमले के केंद्र में था। रूसी सेना की एयर डिफेंस डिवीजन के कमांडर यूरी दाशकिन ने यह दावा किया है। दाशकिन ने रूसी मीडिया से बातचीत में बताया कि 'राष्ट्रपति पुतिन के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए हमने लगातार हवाई सुरक्षा की लड़ाई लड़ी। यूक्रेन के ड्रोन हमले का निशाना राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर ही था।' कमांडर ने दावा किया कि राष्ट्रपति पुतिन के हेलीकॉप्टर पर 46 ड्रोन से हमला किया गया। 
विज्ञापन


यूक्रेन का दावा- पुतिन के लिए जनसमर्थन जुटाने की कवायद
राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में कुर्स्क क्षेत्र का दौरा किया था। कुर्स्क, रूस का इलाका है, जिसके बड़े हिस्से पर यूक्रेन ने कब्जा कर लिया था। हालांकि अब कुर्स्क का बड़ा हिस्सा वापस रूस के कब्जे में आ गया है। कुर्स्क पर यूक्रेनी हमला द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार रूस की धरती पर विदेशी हमला था। अब रूस की सेना, उत्तर कोरियाई सेना की मदद से वापस इस क्षेत्र के अधिकांश हिस्से पर अपना कब्जा कर चुकी है। रूसी कमांडर के दावे को लेकर यूक्रेनी विशेषज्ञों का कहना है कि पुतिन के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए ऐसा दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Israeli Strike: गाजा में इस्राइली हमले, स्कूल से शरणार्थी शिविर में तब्दील जगह पर 31 की मौत, कुल 46 की जान गई
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्किये में युद्धविराम पर नहीं बन पाई थी सहमति
गौरतलब है कि जैसा कि दावा किया जा रहा है, पुतिन के हेलीकॉप्टर को ऐसे समय निशाना बनाया गया, जब बीते दिनों ही रूस और यूक्रेन के बीच शांतिवार्ता हुई थी। हालांकि इस शांतिवार्ता में कोई खास नतीजा नहीं निकला था, लेकिन तुर्किये में हुई शांतिवार्ता में दोनों देशों के बीच एक-एक हजार कैदियों की अदला-बदली पर सहमति बनी। हालांकि इस बैठक में युद्ध विराम को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। दोनों देशों के बीच दूसरी बैठक के लिए भी नई तारीख तय नहीं हुई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed