फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia carried out drone attack on Ukraine a building in the residential area of Odessa affected

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के ओडेसा पर रूस ने किया ड्रोन हमला, रहवासी इलाके की एक बिल्डिंग भी प्रभावित

Wed, 19 Apr 2023 06:41 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 19 Apr 2023 06:41 PM IST
सार

लोकल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओडेसा के जिला सैन्य प्रशासन के प्रमुख यूरी क्रुक ने कहा कि दुश्मन ने रात में ओडेसा पर शाहिद-136  के यूएवी से हमला किया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Russia carried out drone attack on Ukraine a building in the residential area of Odessa affected
ड्रोन - फोटो : संवाद

विस्तार

यूक्रेन के ओडसा में बुधवार को रूस ने ड्रोन हमले कर दिए। हमले में यूक्रेन के रहवासी इलाके की एक बिल्डिंग भी प्रभावित हुई है। यूक्रेनी वायु सेना के अधिकारी जनरल मायकोला ओलेशचुक का कहना है कि 12 में से 10 कामिकेज ड्रोन को हवाई सुरक्षा ने हवा में ही नष्ट कर दिए गए थे।

विज्ञापन
यह है पूरा मामला
एक लोकल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओडेसा के जिला सैन्य प्रशासन के प्रमुख यूरी क्रुक ने कहा कि दुश्मन ने रात में ओडेसा पर शाहिद-136  के यूएवी से हमला किया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पाने के
विज्ञापन

लिए कोशिश की जा रही है। टीमें लगातार काम कर रही हैं। 

पिछले हफ्ते भी किया था हमला
लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते भी रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। डोनेट्स्क क्षेत्र के गवर्नर पाव्लो किरिलेंको ने कहा था कि सात रूसी एस-300 मिसाइलों बखमुत के पश्चिम में स्लोवियांस्क में दागा गया था। एक दिन पहले शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बिल पर हस्ताक्षर किया था। बिल के अनुसार, सेना में नागरिकों को भर्ती करना आसान हो जाएगा। बिल के तहत ड्राफ्टी के अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल से जारी है युद्ध
लोकल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को का दावा है कि जब उसने स्लोवियांस्क पर हमला किया था, तब वह बखमुत के अधिक जिलों को जब्त करने का प्रयास कर रहा था। रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 को युद्ध शुरू हुआ था। युद्ध में कई लोगों की मौत हो गई थी। यह जंग अब भी जारी ही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed