फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ruchira Kamboj said India was voice of entire Global South reinforced commitment to multilateralism UN reforms

UNSC: भारत बना वैश्विक दक्षिण की आवाज, रुचिरा कंबोज बोलीं- हम बहुपक्षवाद और यूएन में सुधारों के लिए प्रतिबद्ध

Thu, 29 Dec 2022 12:52 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, न्यूयॉर्क
एएनआई, न्यूयॉर्क Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 29 Dec 2022 12:52 AM IST
सार

भारत के कार्यकाल और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कंबोज ने कहा कि हम यह कहने में गर्व महसूस कर सकते हैं कि भारत अपने शब्दों पर अभी कायम है। हमने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने में संकोच नहीं किया।

विज्ञापन
Ruchira Kamboj said India was voice of entire Global South reinforced commitment to multilateralism UN reforms
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा में भारत के दो साल के कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। अध्यक्षता के बारे में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि, रुचिरा कंबोज ने बुधवार को कहा कि भारत ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान शांति, सुरक्षा और समृद्धि के समर्थन में बात की। आगे कहा कि भारत पूरे वैश्विक दक्षिण की आवाज था। हमने अपने विचारों को मजबूत किया। साथ ही कहा कि हम बहुपक्षवाद और संयुक्त राष्ट्र में सुधारों के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन


हमने पूरे वैश्विक दक्षिण की आवाज उठाई
एएनआई से बात करते हुए यूएनएससी में स्थायी प्रतिनिधि, रुचिरा कंबोज ने कहा कि हमने पूरे वैश्विक दक्षिण की आवाज उठाई है और हमने बहुपक्षवाद, कानून के शासन और निष्पक्ष और न्यायसंगत अंतरराष्ट्रीय प्रणाली सहित बुनियादी सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया। भारत ने अगस्त 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा की अध्यक्षता संभाली थी।
विज्ञापन


भारत अपने शब्दों पर अभी कायम
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य के रूप में भारत के कार्यकाल और दिसंबर की अध्यक्षता के बारे में कंबोज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को दोहराते हुए कहा कि भारत ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने की प्रतिष्ठा और अनुभव का इस्तेमाल पूरी दुनिया के लाभ के लिए किया। भारत के कार्यकाल और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कंबोज ने कहा कि हम यह कहने में गर्व महसूस कर सकते हैं कि भारत अपने शब्दों पर अभी कायम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने में संकोच नहीं किया
पिछले दो वर्षों में हमने शांति, सुरक्षा और समृद्धि के समर्थन में बात की। हमने मानवता के दुश्मन आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने में संकोच नहीं किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत ने इन दो वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई और इससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ध्यान दिया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इन मुद्दों पर एकजुटता और एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

आतंकवाद के खतरे का समाधान करें
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा में में स्थायी प्रतिनिधि, रुचिरा कंबोज ने कहा कि जनवरी 2021 में हमारे कार्यकाल की शुरुआत में, विदेश मंत्री (एस जयशंकर) ने संयुक्त राष्ट्र प्रणाली की आठ सूत्रीय कार्य योजना पेश की थी। इसमें कहा गया कि आतंकवाद के खतरे का समाधान करें और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। 

उन्होंने कहा कि आतंकवाद निरोधी समिति के अध्यक्ष के रूप में, हमने इस समिति की प्रोफाइल को ऊंचा किया है। भारत ने अक्टूबर में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सीटीसी की एक विशेष बैठक की मेजबानी की जिसमें क्रिप्टो-मुद्रा के माध्यम से आतंकवाद के वित्तपोषण और नए युग के आतंकवाद में ड्रोन के उपयोग पर चर्चा की गई।

भारत ने यूएनएससी की आतंक रोधी समिति का रुतबा बढ़ाया : कंबोज
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आतंक रोधी समिति (सीटीसी) के अध्यक्ष के रूप में भारत ने इसका रुतबा बढ़ाया है। समिति के अध्यक्ष के रूप में भारत के कार्यकाल के समापन मौके पर उन्होंने यह बात कही।


आतंकवाद से लड़ने पर भारत के फोकस से संबंधित सवाल पर कंबोज ने कहा, जनवरी 2021 में हमारे कार्यकाल की शुरुआत में ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद के खतरे से विश्वसनीय तरीके से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रणाली की आठ सूत्रीय कार्य योजना प्रस्तुत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed