फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rubio calls Russian counterpart to discuss outcome of negotiations between Ukraine, Moscow News In Hindi

US-Ukraine: मार्को रुबियो ने रूसी समकक्ष से की बातचीत, युद्ध बंदियों के आदान-प्रदान पर सहमति का किया स्वागत

Sat, 17 May 2025 09:59 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 17 May 2025 09:59 PM IST
सार

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रूस के मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बात कर यूक्रेन-रूस वार्ता पर चर्चा की। इस बातचीत में मार्को रुबियो ने युद्ध बंदियों के आदान-प्रदान पर सहमति का स्वागत करते हुए युद्ध विराम के लिए जारी प्रयासों में अमेरिका की समर्थन की तत्परता जताई।

विज्ञापन
Rubio calls Russian counterpart to discuss outcome of negotiations between Ukraine, Moscow News In Hindi
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो - फोटो : X / @SecRubio

विस्तार

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बात की, जिसमें शुक्रवार को इस्तांबुल में की गई यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडल के बीच सीधे वार्ता के परिणामों पर चर्चा की गई। रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया कि मार्को रुबियो ने युद्ध बंदियों के आदान-प्रदान पर सहमति का स्वागत करते हुए युद्ध विराम के लिए जारी प्रयासों में अमेरिका की समर्थन की तत्परता जताई। इसके बाद लावरोव ने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम को लेकर अमेरिका के  प्रयासों की सराहना की। साथ ही कहा कि रूस भी अमेरिका के साथ इस संदर्भ में काम करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


बता दें कि यह पहली बार है जब तीन वर्षों में रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम को लेकर सीधी वार्ता हुई। इन वार्ताओं में, रूस और यूक्रेन ने 1,000 युद्ध बंदियों के आदान-प्रदान पर सहमति जताई। साथ ही संघर्ष विराम के लिए अपने-अपने प्रस्ताव तैयार करने की बात की। वहीं यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की और राष्ट्रपति पुतिन के बीच सीधे बैठक की मांग भी की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Sweden: तुर्किये में गिरफ्तार स्वीडिश पत्रकार रिहा होकर लौटे स्वीडन, प्रेस की आजादी को बताया सबसे बड़ी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीमलिन के प्रवक्ता ने दी जानकारी
वहीं इस मामले में क्रीमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि एक बार सहमति बनने के बाद पुतिन और जेलेंस्की के बीच बैठक की संभावना से इंकार नहीं किया गया। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों के बीच विचारधाराओं में बड़ा अंतर है और समाधान केवल तब संभव होगा जब पुतिन और ट्रंप के बीच बैठक हो, जिसके लिए गहन तैयारी की आवश्यकता होगी।


यूक्रेन युद्ध पर बात करने के लिए कल पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह यूक्रेन युद्ध पर बात करने के लिए सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करेंगे। ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह यूक्रेन में रक्तपात रोकने को लेकर पुतिन से बात करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पुतिन से बात करने के बाद उनकी यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और नाटो के सदस्यों से भी बात करने की योजना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत सार्थक होगी।


रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता
गौरतलब है कि शुक्रवार को तीन साल में पहली बार रूस-यूक्रेन के बीच हुई शांति वार्ता बेनतीजा रही। तुर्किये के इस्तांबुल में हो रही वार्ता में यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। दो घंटे से भी कम समय तक चली बैठक में संघर्ष विराम पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। हालांकि यूक्रेन के एक सूत्र ने रूस की मांगों को अवास्तविक और पहले से कहीं अधिक अस्वीकार्य करार दिया। 

ये भी पढ़ें:- US: अमेरिका में भीषण तूफान का कहर, इमारतें ढही; केंटकी में 14 और मिसौरी में सात लोगों की मौत, बचाव कार्य शुरू

रूस ने वार्ता पर संतुष्टि जताई और दोनों पक्षों ने 1,000 युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमति जताई। हालांकि, जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि यदि मॉस्को ट्रंप के 30-दिवसीय संघर्षविराम प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता, तो पश्चिम को कठोर प्रतिबंध लगाने चाहिए। वार्ता समाप्त होते ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ट्रंप और फ्रांस, जर्मनी व पोलैंड के नेताओं के साथ फोन पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed