{"_id":"6b0b93e764bf3e786f035895","slug":"strong-earthquake-rocks-los-angeles-flight-landing-aborted-amid-dozens-of-aftershocks-no-major-damage-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में भूकंप: लॉस एंजिलिस में 5 तीव्रता के झटके, एयरपोर्ट पर नुकसान; टाली गई विमान की लैंडिंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में भूकंप: लॉस एंजिलिस में 5 तीव्रता के झटके, एयरपोर्ट पर नुकसान; टाली गई विमान की लैंडिंग
Sun, 29 Nov 2026 08:24 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया (अमेरिका)।

Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 29 Nov 2026 08:24 AM IST
सार
अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 5 तीव्रता का भूकंप आया। तेज झटकों से हवाई अड्डे पर विमान की लैंडिंग टालनी पड़ी। 40 से ज्यादा झटके भी महसूस किए गए। हालांकि, किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है। आखिर भूकंप के बाद इलाके में क्या हालात हैं? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमेरिका के लॉस एंजिलिस के तट के पास शनिवार (स्थानीय समय) सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पूरे इलाके में तेज कंपन महसूस किया गया। लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान की लैंडिंग रोकनी पड़ी। टर्मिनल के अंदर कांच टूट गए। इस दौरान 40 से ज्यादा झटके भी आए।
सीएनएन के मुताबिक, भूकंप के तेज झटकों से लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। तटीय इलाकों में रहने वाले लोग और खरीदारी कर रहे लोग भी घबराकर बाहर भागे। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि किसी बड़ी इमारत को नुकसान नहीं पहुंचा है। किसी के घायल होने की भी खबर नहीं है।
भूकंप का केंद्र कहां था?
सीएनएन ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के हवाले से बताया कि पहला झटका सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर आया। इसका केंद्र मैनहट्टन बीच से करीब 3.7 मील पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था। भूकंप जमीन से करीब 7.6 मील नीचे आया।
विज्ञापन
दक्षिणी कैलिफोर्निया में भूकंप आना कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस बार झटके काफी तेज थे। इससे स्थानीय लोग और पर्यटक भी हैरान रह गए। लॉस एंजिलिस में दस साल से ज्यादा समय बाद इतनी तीव्रता का भूकंप आया है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, यह 2014 के बाद इस इलाके में आया सबसे तेज भूकंप था। उस साल ऑरेंज काउंटी के ला हाबरा में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि, विशेषज्ञों ने बताया कि शनिवार का भूकंप 2014 के भूकंप से काफी ज्यादा गहराई पर आया था। 2014 का भूकंप जमीन के मुकाबले कम गहराई पर आया था।
40 से ज्यादा झटकों के बाद फिर आया 4.5 तीव्रता का भूकंप
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के भूकंप वैज्ञानिकों ने मुख्य झटके के बाद कम से कम 40 और झटके दर्ज किए। सीएनएन के मुताबिक, अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगले कई दिनों तक और झटके आ सकते हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अनुमान जताया था कि 4.0 या उससे ज्यादा तीव्रता का एक और झटका आने की 30 प्रतिशत संभावना है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप का बड़ा एलान: अमेरिका में बनेगी नई चिप फैक्टरी; 21 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी; क्या है पूरा प्लान?
इसके बाद सुबह 11 बजकर 41 मिनट पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र मैनहट्टन बीच से करीब 3.7 मील दक्षिण-पश्चिम में था।
हवाई अड्डे पर विमान की लैंडिंग रोकनी पड़ी
लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भूकंप के दौरान डेल्टा एयरलाइंस के एक विमान को उतरने से पहले ही वापस ऊपर उड़ान भरनी पड़ी। विमान ने उतरने के बजाय दोबारा चक्कर लगाया। सीएनएन ने बताया कि हवाई अड्डे पर मौजूद यात्रियों ने कुछ देर के लिए मेजों के नीचे शरण ली। इस दौरान छत की टाइल और धूल नीचे गिरने लगीं।
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि इमारतों के अंदर जांच जारी थी। हालांकि, हवाई पट्टियों की जांच में कोई समस्या नहीं मिली। उड़ानों के समय पर भी कोई असर नहीं पड़ा। किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली।
तटीय इलाकों में क्या हुआ?
सीएनएन के मुताबिक, भूकंप से कई तटीय इलाकों में रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हुईं। सांता मोनिका में सीएनएन के पत्रकार ब्रैड पार्क्स ने बताया कि पेड़ हिल रहे थे। इमारतों में भी तेज आवाज के साथ कंपन हो रहा था।
वहीं, रेडोंडो बीच में 4.5 तीव्रता के दूसरे झटके से कारों के अलार्म बजने लगे। यह घटना वॉन्स किराना स्टोर की पार्किंग में हुई। इस बीच, मैनहट्टन बीच के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर बताया कि शहर का मैनहट्टन बीच पियर बंद कर दिया गया है। सीएनएन के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है। लोगों से अपील की गई कि वे इस ढांचे से दूर रहें। साथ ही, बंद होने के संकेतों का पालन करें।