{"_id":"6828b04ca9e764be5e0281c8","slug":"severe-storm-wreaks-havoc-in-usa-14-people-died-in-kentucky-and-seven-in-missouri-rescue-operations-started-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में भीषण तूफान का कहर, इमारतें ढही; केंटकी में 18 समेत अब तक 27 लोगों की मौत, बचाव कार्य शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में भीषण तूफान का कहर, इमारतें ढही; केंटकी में 18 समेत अब तक 27 लोगों की मौत, बचाव कार्य शुरू
Sat, 17 May 2025 09:20 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 17 May 2025 09:20 PM IST
सार
अमेरिका के लॉरेल काउंटी में आए तूफान के कारण इमारतें ढह गईं। कई वाहन भी पलट गए। गर्वनर एंडी बेशियर ने कहा कि केंटकी में तूफान और खराब मौसम के कारण लगभग 18 लोग मारे गए हैं। मिसौरी में सात और वर्जिनिया में दो लोगों की मौत को मिलाकर अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
अमेरिका में भयंकर तूफान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में भीषण तूफान ने कहर बरपाया है। तूफान के चलते इमारतें ढह गईं। वहीं केंटकी में 18 और मिसौारी में सात और वर्जिनिया में दो समेत कुल 27 लोगों की मौत हो गई। अफसरों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
गर्वनर एंडी बेशियर ने कहा कि केंटकी में तूफान और खराब मौसम के कारण लगभग 18 लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि केंटकी ने शुक्रवार रात के तूफानों में अपने कम से कम 18 लोगों को खो दिया है, लेकिन दुख की बात है कि जैसे-जैसे हमें अधिक जानकारी मिलती जाएगी, यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। कृपया हमारे सभी प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना करें।
इससे पहले लॉरेल काउंटी के अधिकारियों ने कहा था कि दक्षिण-पूर्वी केंटकी में आए बवंडर के कारण नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात लॉरेल काउंटी में आए तूफान के कारण इमारतें ढह गईं और यहां तक कि एक कार भी पलट गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अरब नेताओं ने गाजा में पुनर्निर्माण की योजना पर दिया जोर, गुटेरेस ने की मानवीय सहायता की मांग
शेरिफ जॉन रूट के कार्यालय ने कहा कि क्षेत्र में जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है। स्थानीय हाई स्कूल में एक आपातकालीन आश्रय स्थापित किया गया था और भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराई जा रही हैं। हमारे समुदाय से जो सहयोग मिला है, वह दिल को छू लेने वाला है। हम सहयोग स्वीकार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: मेक अमेरिका हेल्दी अगेन अभियान के सलाहकार बने ब्रिटिश भारतीय डॉक्टर, इन तीन प्राथमिकताओं पर करेंगे काम
प्रवक्ता गिल्बर्ट असियार्डो ने कहा कि बचावकर्मी जीवित लोगों की तलाश में पूरी रात करते रहे। तूफान बड़े पैमाने पर ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजरा और लंदन के कॉर्बिन हवाई अड्डे तक फैल गया। लंदन के मेयर रैंडल वेडल ने कहा कि यह एक ऐसा समय है जब हमें एक साथ आना चाहिए और प्रार्थना करनी चाहिए। मैंने आज रात यहां जो कुछ देखा है, वह मैंने पहले कभी नहीं देखा। यहां बहुत तबाही मची हुई है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन