Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Awami League activist killed in fresh violence

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: अवामी लीग के कार्यकर्ता की हत्या; हसीना की वापसी से पहले क्यों बिगड़े हालात?

Sun, 29 Nov 2026 02:10 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, ढाका।
पीटीआई, ढाका। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Nov 2026 02:10 PM IST
सार

बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी के देशव्यापी बंद के बीच अचानक हिंसा भड़क उठी। बीएनपी कार्यकर्ताओं से झड़प में एक अवामी लीग कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। हसीना की वापसी के एलान के बीच क्यों सुलग उठा बांग्लादेश? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
Bangladesh Awami League activist killed in fresh violence
बांग्लादेश में बिगड़े हालात - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बांग्लादेश में रविवार को फिर हिंसा भड़क गई। इसमें अवामी लीग के एक युवा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। उसकी मौत सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प में हुई। यह हिंसा ऐसे समय हुई है, जब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी ने दो दिन के देशव्यापी बंद का एलान किया है। हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद यह पार्टी लगातार विरोध कर रही है।
विज्ञापन


देश के कई हिस्सों में देसी बम के धमाकों की रिपोर्ट्स आईं। आगजनी भी हुई। राजमार्ग रोके गए। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बावजूद ये घटनाएं हुईं। हसीना ने 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने का एलान किया है। इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


कहां हुई कार्यकर्ता की हत्या?
पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, हसीना की अवामी लीग के स्थानीय कार्यकर्ता इब्राहिम सिपाही की दक्षिण-पश्चिमी शरियतपुर में हत्या कर दी गई। बीएनपी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में उनकी जान गई। देश के दूसरे हिस्सों में भी कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चश्मदीदों के मुताबिक, सिपाही की हत्या स्थानीय स्तर पर बनाए गए धारदार हथियारों से की गई। आरोप है कि अवामी लीग के प्रदर्शनकारियों ने एक बाजार, एक रेस्तरां और कई वाहनों में आग लगा दी।

अवामी लीग ने क्यों बुलाया देशव्यापी बंद?
अवामी लीग ने रविवार तड़के से 48 घंटे के देशव्यापी बंद का एलान किया था। इसी दौरान हिंसा की घटनाएं शुरू हो गईं।

बांग्लादेश में अवामी लीग की राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। यह प्रतिबंध सबसे पहले मई 2025 में अंतरिम सरकार ने लगाया था। यह सरकार हसीना के 15 साल के शासन के बाद सत्ता में आई थी। हसीना का शासन अगस्त 2024 में बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शनों के बाद खत्म हो गया था।

2024 में ये प्रदर्शन सरकारी नौकरियों में आरक्षण के विरोध से शुरू हुए थे। बाद में इनका दायरा बढ़ गया। ये प्रदर्शन सत्तावाद, भ्रष्टाचार और आर्थिक परेशानियों के खिलाफ बड़े आंदोलन में बदल गए।

ये भी पढ़ें: अमेरिका: लॉस एंजिलिस के तट पर भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर नुकसान; टली विमान की लैंडिंग

अवामी लीग पर लगा प्रतिबंध अब भी जारी है। इसे प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी सरकार ने भी बरकरार रखा है। इस साल फरवरी में हुए चुनाव के बाद बीएनपी ने सत्ता संभाली थी।

किन इलाकों में फैली हिंसा?
रविवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क रोक दी। इससे पद्मा पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। यह पुल दक्षिण-पश्चिमी बांग्लादेश को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ता है।

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार तड़के से देश के 64 प्रशासनिक जिलों में से कम से कम 14 जिलों में हिंसा हुई। राजधानी ढाका भी इनमें शामिल है। कई जगह कच्चे बम फोड़े गए। वाहनों को आग के हवाले किया गया।

सुरक्षा के लिए कितने जवान तैनात किए गए?
प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात में सीमा रक्षक बांग्लादेश (बीजीबी) की सात अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात कीं। इन्हें ढाका और छह अन्य जिलों में भेजा गया।

अर्धसैनिक बल के मुताबिक, सुरक्षा ड्यूटी पर पहले से ही 120 टुकड़ियां तैनात थीं। सात जिलों में निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें ढाका और दक्षिण-पश्चिमी गोपालगंज शामिल हैं। गोपालगंज हसीना का गृह जिला है। बांग्लादेश में एक टुकड़ी में आमतौर पर अधिकतम 32 जवान होते हैं।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले और तेज आवाज करने वाले ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। वहीं, चश्मदीदों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य झड़पें दोनों विरोधी पार्टियों के समर्थकों के बीच हुईं। इनमें शरियतपुर प्रमुख रहा।


शरियतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जकारिया रहमान ने कहा, 'जब सुबह लोगों के एक समूह ने कॉकटेल बम फोड़े और एक्सप्रेसवे को जाम कर दिया, तो हमने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले और तेज आवाज करने वाले ग्रेनेड दागे'। उन्होंने बताया कि अशांति की आशंका को देखते हुए शनिवार रात से ही हथियारबंद पुलिसकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई थी।

हसीना कब से भारत में रह रही हैं?
हसीना 5 अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं। छात्र आंदोलन के बाद उन्हें बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था। इस आंदोलन ने उनके 15 साल के शासन को खत्म कर दिया था। नवंबर 2025 में बांग्लादेश की एक अदालत ने हसीना को उनकी गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed