{"_id":"5e7c78f18ebc3e76d156c43a","slug":"rocket-attack-targets-baghdad-s-fortified-green-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगदाद के ग्रीन जोन में दो रॉकेट हमले, निशाना संभवत: अमेरिकी दूतावास था: इराकी सेना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बगदाद के ग्रीन जोन में दो रॉकेट हमले, निशाना संभवत: अमेरिकी दूतावास था: इराकी सेना
Thu, 26 Mar 2020 03:14 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 26 Mar 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
इराक के बगदाद में हमला (फाइल फोटो)
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक की राजधानी बगदाद के उच्च सुरक्षा वाले इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह दो रॉकेट दागे गए। यह इलाका ‘ग्रीन जोन’ कहलाता है और यहां अन्य देशों के दूतावास तथा सरकारी इमारतें हैं। सेना ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इराक के एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि ऐसा लगता है कि इस हमले का निशाना अमेरिकी दूतावास था, जो उस स्थल से कुछ ही दूरी पर है जहां ये रॉकेट आकर गिरे। इराक में विदेशी सैनिकों या राजनयिकों के ठिकानों को निशाना बनाकर पिछले साल अक्तूबर से हो रहे हमलों की कड़ी में यह 26वां हमला है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही बगदाद के उत्तर में इराकी सैन्य अड्डे को भी रॉकेट हमलों का निशाना बनाया गया था। यह वही सैन्य अड्डा है जहां विदेशी सैनिकों को तैनात किया गया है। यद्यपि ताजा हमलों की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली थी, लेकिन अमेरिका को आशंका थी कि यह कार्रवाई हमीद अल-शाबी नामक ईरान समर्थित जिहादी गुट ने की है।
विज्ञापन