फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rocket attack on Iraq Military Base in North Baghdad

इराक सैन्य अड्डे पर फिर रॉकेट हमले, दो वायुसेना कर्मचारी गंभीर घायल, तनाव जारी

Sun, 15 Mar 2020 02:19 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 15 Mar 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rocket attack on Iraq Military Base in North Baghdad
सांकेतिक तस्वीर

इराक और अमेरिकी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि शनिवार को बगदाद के उत्तर में इराकी सैन्य अड्डे को एक बार फिर से रॉकेट हमलों का निशाना बनाया गया है। यह वही सैन्य अड्डा है जहां विदेशी सैनिकों को तैनात किया गया है। यद्यपि ताजा हमलों की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अमेरिका को आशंका है कि यह कार्रवाई हमीद अल-शाबी नामक ईरान समर्थित जिहादी गुट ने की है।

विज्ञापन


इराकी व अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को ताजी हवाई ठिकाने पर भी कुछ रॉकेट दागे गए हैं। इराक के ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड के प्रवक्ता तहसीन अल-खाफाजी ने बताया कि प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक इन हमलों में दो वायुसेना कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया कि ये हमले किसी हमलावर ने नहीं बल्कि लांचिंग पैड से किए गए थे। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि हो सकता है ये हमले रात में किए जाने हों लेकिन जल्दबाजी में दिन के वक्त कर दिए गए। बता दें कि दो दिन पूर्व ईरान समर्थित जिहादी गुट ने इसी तरह का एक हमला किया था जिसमें दो अमेरिकी और एक ब्रिटिश सैनिक की मौत हो गई थी। इन हमलों के जवाब में अमेरिका ने शुक्रवार को हिजबुल्लाह शिया जिहादी गुट के पांच हथियार डिपो पर हवाई हमले किए थे जिनमें कई के मारे जाने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इराक से सेना वापस बुलाए अमेरिका : ईरान

तेहरान : इराक की धरती पर चल रहे अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मौसवी ने कहा है कि इस इलाके से अमेरिका अपने सुरक्षा बल को वापस बुलाए। उन्होंने यह टिप्पणी वाशिंगटन के इराक में उसकी सेना पर हाल ही में हुए हमले के लिए दूसरों को दोषी ठहराने के दावों पर की है। मौसवी ने कहा, ट्रंप को क्षेत्र में सेना की मौजूदगी और व्यवहार की समीक्षा करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed