फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 अक्टूबर: इसी हफ्ते होगी नवरात्रि की शुरुआत, 7 राशियां रहेंगी भाग्यशाली

Mon, 08 Oct 2018 11:08 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Vikas Shekhawat Updated Mon, 08 Oct 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal 2018: weekly horoscope 8 october to 14 october second week of october month

अक्टूबर महीने का दूसरा सप्ताह सभी राशियों पर क्या असर डालेगा। आगे की स्लाइड में पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल...

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 8 october to 14 october second week of october month
aries - फोटो : aries

साप्ताहिक मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपको कई मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी और आप अपने ऑफिस में अच्छा रसूख रखेंगे लेकिन केतु की उपस्थिति किसी से झगड़ा भी करवा सकती है, लिहाजा इसका ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में व्यस्तता अधिक रहेगी और कुछ बातों को लेकर गलतफहमी भी हो सकती है इससे आपका मन भी थोड़ा खिन्न रहेगा। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है, आमदनी सामान्य रह सकती है।

साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए सप्ताह काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। विदेशी संपर्कों से और विदेशी कंपनियों से आपको अच्छा लाभ दिखाई देता है। संतान के लिए समय तक रहेगा और विद्यार्थियों को भी थोड़ी मेहनत अधिक करनी होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है। सप्ताह के अंत में आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 8 october to 14 october second week of october month
taurus - फोटो : taurus

साप्ताहिक वृष राशिफल
इस सप्ताह वृषभ राशि के लोगों को मन चाहे परिणाम पाने के लिए खूब मेहनत करनी होगी और डटकर प्रयास करना होगा। वाद विवाद तथा कोर्ट कचहरी आदि के क्षेत्रों में आपको पूर्ण रूप से विजय मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं इसलिए दिशा में प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। आपके पिताजी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें क्योंकि उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कार्य क्षेत्र की स्थितियां धीरे-धीरे अब आपके पक्ष में आने लगेंगी और आप पहले के मुकाबले अधिक सुकून महसूस करेंगे।

मेहनत करना जारी रखें। प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रह सकता है और यदि इस सप्ताह कोई परिणाम आना है तो उनके पक्ष में आ सकता है। आपकी संतान के लिए सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा बस उन के मूड में बार-बार चेंज हो सकते हैं। महिलाओं से अच्छा व्यवहार करें और उनसे किसी भी प्रकार का वाद विवाद ना करें। किसी भी छोटी से छोटी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज ना करें क्योंकि यह आपको परेशान कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 8 october to 14 october second week of october month
gemini - फोटो : gemini

साप्ताहिक मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह कुछ अच्छी खबरें आ सकती हैं। उन्हें अपने मनपसंद पर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है, इस दौरान उन्हें आर्थिक लाभ के साथ-साथ मान और सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। आपके अन्य स्रोतों से आय होने की भी योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगे और आप इस समय का पूरा आनंद उठाएंगे।

वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध कुछ हद तक बिगड़ सकते हैं लिहाजा सोच समझ कर चलें। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप घर में अपना प्रभुत्व जमाने का प्रयास कर सकते हैं जिससे कुछ परेशानियां उत्पन्न होगी, इसलिए आपको बचना चाहिए। संतान के लिए समय आनंद से रहने वाला है और आप भी उनसे संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में खूब लगेगा और उनकी स्मरण शक्ति की वृद्धि होगी।

विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 8 october to 14 october second week of october month
cancer - फोटो : cancer

साप्ताहिक कर्क राशिफल
इस सप्ताह कर्क राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन बेहद खुशनुमा और सुखों से भरपूर रहने की संभावना है। आप अच्छे पारिवारिक जीवन का आनंद लेंगे और परिवार में लोगों के साथ खुशी-खुशी सुखों का आनंद उठाएंगे। प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। इसके अतिरिक्त वाद विवाद, कोर्ट कचहरी आदि मामलों में भी आपको सफलता मिल सकती है। इसके विपरीत आपके स्वभाव में कुछ उग्रता रह सकती है जो आपके रिश्तो को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए इस पर नियंत्रण रखने का प्रयास अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में समय आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है और आप में से कुछ लोग इस दौरान पदोन्नति प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक साझेदारी में लाभ के साथ-साथ अपने साझीदार से किसी बात को लेकर झगड़ा संभव है।संतान के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed