फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   dhanteras 2026 shukra gochar on 6 november these zodiac sign will be lucky

धनतेरस पर शुक्र के गोचर से इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, मिल सकती है अच्छी सफलता

Mon, 02 Nov 2026 03:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 02 Nov 2026 03:00 PM IST
सार

धनतेरस का त्योहार सुख, सुविधा और धन प्राप्ति के उपायों के लिए सबसे अच्छा होता है। धनतेरस पर शुक्र की स्थिति में बदलाव का प्रभाव कुछ राशि वालों पर अच्छा पड़ सकता है। 

विज्ञापन
dhanteras 2026 shukra gochar on 6 november these zodiac sign will be lucky
शुक्र मार्गी 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

6 नवंबर को धनतेरस है और इसी दिन सुख, धन, समृद्धि, सौंदर्य, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र भी अपनी चाल में बदलाव करेंगे। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजूबत होती है उनको जीवन में सभी तरह के सुख-सुविधा और वैभव की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को धनतेरस पर शुक्रदेव वक्री रहते हुए अपनी नीच राशि कन्या में फिर से मार्गी होंगे। नीच राशि में शुक्र के मार्गी होने से कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और अच्छा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के मार्गी होने पर किन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा ?
विज्ञापन


वृषभ राशि 
धनतेरस पर शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव का प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर सकारात्मक रूप से दिखाई देगा। शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी भी है। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। अचानक से धन प्राप्त के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यों में बड़ी सफलता प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में कोई अच्छी डील हो सकती है। नई नौकरी के लिए बेहतर संकेत हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन


कन्या राशि
धनतेरस पर शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव का सकारात्मक प्रभाव कन्या राशि के जातकों को जरूर मिलेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और लाभ के अवसरों में बेतहाशा वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। यात्रा का अच्छा लाभ आपको मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ राशि
धनतेरस पर शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव का असर कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ आपको मिलेगा। व्यापार में बंपर लाभ आपको मिलेगा। पुराने धन की वापसी संभव है। धन संचय होगा। 

Diwali 2022: दिवाली के दिन किए गए झाड़ू के ये उपाय आपको बना सकते हैं मालामाल, मां लक्ष्मी की भी मिलेगी कृपा

दिवाली 2026: दिवाली पर खरीदने जा रहे हैं गाड़ी? जानें राशि के अनुसार कौन-सा रंग होगा आपके लिए शुभ

दिवाली लकी राशिफल: कई वर्षों बाद दिवाली पर शुक्रादित्य-बुधादित्य योग का संयोग, इन 4 राशि के लोगों को नौकरी-बिजनेस में होगा जबरदस्त लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed