फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Manipur 73 school student of 10th &12 ewre failed.

मणिपुर 73 स्कूल के सारे बच्चे 10वीं फेल

Mon, 30 May 2016 02:15 PM IST
अमिताभ भट्टासाली /बीबीसी संवाददाता
अमिताभ भट्टासाली /बीबीसी संवाददाता Updated Mon, 30 May 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
In Manipur 73 school student of 10th &12 ewre failed.
student - फोटो : BBC

दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुछ छात्रों का पास तो कुछ का फेल होना आम बात है। लेकिन जब किसी स्कूल के सभी बच्चे फेल हो जाएं तो खबर बनती है। लेकिन जब 73 स्कूलों के सभी छात्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाए तो बात और गंभीर हो जाती है।

विज्ञापन


मणिपुर सरकार इस बात की जांच कर रही है। कि राज्य के 73 सरकारी स्कूलों में दसवीं के छात्रों में से एक भी बच्चा बोर्ड परीक्षा में पास क्यों नही हुआ। इसके अलावा मणिपुर में 28 सरकारी स्कूल ऐसे है।
विज्ञापन


जिनमें केवल एक ही छात्र पास हो पाया है। हाल में आए नतीजों से पता चलता है। कि 323 सरकारी हाइ स्कूलों में इस साल सिर्फ 42 फीसदी छात्र ही बोर्ड पर्रीक्षा में सफल हुए। उत्तर पूर्वी राज्यों में बोर्ड परीक्षा में इस तरह के नतीजे कोई नई बात नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 70 स्कूलों में एक भी छात्र परीक्षा में पास नहीं हो सका था। इससे पहले 2014 में ऐसे स्कूलों की संख्या 48 थी। और साल 2013 में यह सख्या 28 थी।

मणिपुर में स्कूली शिक्षा विभाग के निदेशक प्रवीण सिंह ने कहा। कि हमें यह स्वीकार करना होगा। कि इसके लिए शिक्षक जिम्मेदार है। निजी स्कूलों के शिक्षकों के मुकाबले इन्हें तीन गुना तन्ख्वाह मिलती है। लेकिन फिर भी उनका ये प्रदर्शन है।


उन्होंने कहा हाल ही में प्राथमिक स्कूलों को हाईस्कूलों में तब्दील किया गया। अभी सही ढांचे का बनना बाकी है। ये भी इन नतीजों का एक कारण है। प्रवीण सिंह के मुताबिक ये बच्चे गरीब परिवारों से है। और परिवार से इन्हें पढ़ाई में कोई मदद नहीं मिलती। दसवीं की परीक्षा के खराब नतीजों के बाद स्कूली शिक्षा विभाग ने पाठ्यक्रम में बदलाव करने का भरोसा दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed