फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Relief for Indians stranded in Britain due to Coronavirus, visa period extended by two months

कोरोना वायरस के चलते ब्रिटेन में फंसे भारतीयों को राहत, दो महीने बढ़ाई गई वीजा अवधि

Thu, 26 Mar 2020 02:08 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 26 Mar 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Relief for Indians stranded in Britain due to Coronavirus, visa period extended by two months
सांकेतिक तस्वीर

ब्रिटेन की भारतीय मूल की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने वहां फंसे सैकड़ों भारतीय समेत सभी विदेशियों की वीजा अवधि दो महीने बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। ये सभी लोग कोरोना वायरस के चलते भारत समेत विभिन्न देशों की तरफ से अपने यहां यात्रा प्रतिबंध लागू कर देने के कारण ब्रिटेन में फंस गए हैं।

विज्ञापन


ब्रिटेन में फंसे विदेशियों में भारतीयों की बड़ी संख्या शामिल है, जिनकी वीजा अवधि या तो खत्म हो चुकी है या फिर जल्द खत्म होने जा रही है। वीजा को लेकर किए गए इनके सवालों की बाढ़ लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के सोशल मीडिया चैनलों पर देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


लेकिन प्रीति पटेल के ताजा आदेश से इन सभी को 31 मई तक की राहत मिल गई है। ब्रिटेन की वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पटेल ने कहा, वे लोगों को इस बात की मानसिक शांति देना चाहती हैं कि फिलहल कठोर यात्रा प्रतिबंधों के कारण पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वीजा अवधि बढ़ाने का आदेश उन सभी पर लागू होगा, जिनका वीजा 24 जनवरी के बाद खत्म हो रहा था और जो यात्रा प्रतिबंधों या स्व एकांतवास के चलते ब्रिटेन नहीं छोड़ पाए थे।

कोरोना वायरस के चलते समय से पहले बंद हुई ब्रिटिश संसद

ब्रिटिश संसद ने बुधवार को कोरोना वायरस के चलते समय से पहले सत्र स्थगित करने की घोषणा कर दी। इसके चलते सभी सांसद ईस्टर अवकाश के तय समय से एक सप्ताह पहले ही अपने घर के लिए रवाना हो पाएंगे। सरकार ने इसके लिए निचले सदन हाउस ऑफ कामंस में 21 अप्रैल तक संसद को स्थगित करने का प्रस्ताव रखा। इसे पारित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed