फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Redrawing Army command boundaries along China border step towards creating theatre commands

तैयारी: चीन से सटी सीमाओं पर बनेगा थिएटर कमांड, भारतीय सेना ने उठाए अहम कदम

Sat, 20 Nov 2021 02:22 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 20 Nov 2021 02:22 PM IST
सार

 चीन की सीमा की देखभाल पहले भारतीय सेना के उत्तरी, पश्चिमी, मध्य और पूर्वी कमानों द्वारा की जाती थी, लेकिन अब इसे केवल तीन कमानों द्वारा प्रबंधित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Redrawing Army command boundaries along China border step towards creating theatre commands
भारत-चीन सीमा विवाद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीनी सीमा की देखभाल करने वाली भारतीय सेना थिएटर कमांड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। थिएटर कमांड निर्माण होने से सीमा संसाधन प्रबंधन को बल मिलेगा। भारतीय सेना ने हाल ही में लखनऊ स्थित मध्य कमान के तहत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चीनी सीमाओं की पूरी स्टडी की है।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चंडी मंदिर स्थित पश्चिमी कमान को अब मुख्य रूप से पाकिस्तान के मोर्चे पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों ने एएनआई को बताया, "जैसा कि हम नए थिएटर कमांड के निर्माण की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में ऑपरेशनल कमांड की सीमाओं और जिम्मेदारियों का जिक्र करना महत्वपूर्ण था।"
विज्ञापन


 तीन कमानों से होगी चीनी सीमाओं की देखरेख 
सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की अध्यक्षता वाले सैन्य मामलों के विभाग को युद्ध लड़ने के लिए तीनों सेनाओं के बीच संयुक्त में सुधार के लिए थिएटर कमांड बनाने को कहा है। चीन की सीमा की देखभाल पहले भारतीय सेना के उत्तरी, पश्चिमी, मध्य और पूर्वी कमानों द्वारा की जाती थी, लेकिन अब इसे केवल तीन कमानों द्वारा प्रबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख में नहीं बनेगा थिएटर कमांड
 भारत सरकार के सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने थिएटर कमांड ढांचों के गठन की स्टडी के लिए सेंट्रल आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके डिमरी और दक्षिण पश्चिमी आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर को नॉमिनेट किया है। बता दें कि तीनों सेवाओं की क्षमताओं में समन्वय और उनके संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल करने के लिए इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड की योजना बनाई जा रही है। यह अन्य कमांड से पूरी तरह अलग होगा। सूत्रों ने बताया कि सैन्य विभाग की योजना चार नए थिएटर कमांड बनाने की है, हालांकि, इसमें संवेदनशील लद्दाख सेक्टर शामिल नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed