फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Record: Mayor of Chicago becomes a black lawyer

शिकागो में अश्वेत वकील बनीं मेयर, रचा इतिहास

Thu, 04 Apr 2019 05:36 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 04 Apr 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
Record: Mayor of Chicago becomes a black lawyer
लॉरी लाइटफुट (फाइल)

अमेरिका का तीसरे बड़े महानगर शिकागो में डेमोक्रेटिक पार्टी का परचम लहराता रहा है लेकिन यहां के 32 लाख लोगों ने सोचा भी नहीं होगा कि इस बार निर्धन और राजनीतिक पचड़ों से दूर रहने वाली अश्वेत-एलजीबीटी समुदाय की महिला मेयर चुनाव का इतिहास रच देंगी। 56 वर्षीय लॉरी लाइटफुट पेशे से वकील हैं और एलजीबीटी समुदाय के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही हैं। 

विज्ञापन


लॉरी लाइटफुट ने डेमोक्रेट पार्टी की टोनी परिंकलेट को सभी 50 वार्डों में एकतरफा रौंदकर परास्त किया। टोनी को मात्र 26 फीसदी मत मिले। लॉरी 20 मई को शिकागो के 56वें मेयर के रूप में शपथ लेंगी। इससे पूर्व रहम एमेनुएल दो बार मेयर पद पर रह चुके हैं। डेमोक्रेट टोनी परिकलेंट अपने 28 वर्षों के राजनैतिक जीवन में अनेक पदों पर रह चुकी थीं जिनके राजनैतिक प्रपंचों से शिकागो की जनता तंग आ चुकी थी। लॉरी लाइटफुट ने हिल्टन शिकागो होटल में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बदलाव के लिए वह अभिभूत हैं। 
विज्ञापन


शिकागो में ही मजदूर रह चुके हैं माता-पिता

लॉरी लाइटफुट के माता-पिता शिकागो शहर में ही मजदूर रह चुके हैं। उन्होंने अश्वेत बेटी को न सिर्फ भरपूर शिक्षा दिलाई बल्कि हमेशा ईमानदारी व अथक परिश्रम पर जोर दिया। लॉरी ने बताया शिकागो में नस्लीय भेदभाव और आर्थिक तंगी को दूर करना उनकी बड़ी चुनौतियां हैं। शिकागो निगम को पहले से भारी करों के बावजूद एक अरब डॉलर की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध में कुख्यात रहा है शहर का इतिहास

लॉरी से पूर्व केवल एक बार श्वेत महिला डी. वारने 1979 से 1983 तक मेयर रही हैं। शिकागो अमेरिका में एक आपराधिक नगरी के रूप में कुख्यात है। पिछले साल 2018 में 550 हत्याएं हुई हैं, जो न्यूयार्क और लॉस एंजिलिस से भी दोगुना हैं, हालांकि अब आपराधिक हत्याओं में कमी आई है। लॉरी से पूर्व हेरल्ड वाशिंगटन 1983 में पहले अश्वेत मेयर बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed