फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Queen Elizabeth gets her own Barbie doll on her 96th birthday

महारानी एलिजाबेथ का 96वां जन्मदिन: प्लेटिनम जुबली के मौके पर तैयार हुई खास क्वीन बार्बी डाल, फार्महाउस पर महारानी ने मनाया जश्न

Thu, 21 Apr 2022 10:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 21 Apr 2022 10:21 PM IST
सार

गुरुवार को महारानी के 96वें जन्मदिन पर बाजार में इसको पेश किया है। क्वीन एलिजाबेथ बार्बी डॉल की कीमत 75 अमेरिकी डॉलर होगी और यह गुरुवार से अमेजन, वॉलमार्ट, टारगेट और मैटल पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Queen Elizabeth gets her own Barbie doll on her 96th birthday
महारानी एलिजाबेथ का जन्मदिन - फोटो : Twitter

विस्तार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने अपना 96वां जन्मदिन सैंड्रिंघम में बृहस्पतिवार को मनाया। यह वही जगह है जहां प्रिंस फिलिप ने 2017 में शाही कर्तव्यों से सेवानिवृत्त होने के बाद अपना अधिकांश वक्त गुजारा था। देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली (1952 से) ब्रिटिश महारानी ने सैंड्रिंघम में अपने दिवंगत पति प्रिंस फिलिप की याद में एक फार्महाउस पर जन्मदिन मनाया। 

विज्ञापन


इस समारोह को लेकर रॉयल विंडसर हॉर्स शो की एक तस्वीर जारी की गई जिसमें महारानी दो घोड़ों के साथ दिखाई दे रही हैं। यह घोड़ों के लिए उनके प्रेम का एक संकेत था। ट्विटर पर कैप्शन दिया गया कि महारानी की ये तस्वीर विंडसर कैसल के मैदान पर खिंची गई है जिसमें उनके दो घोड़े बायबेक केटी और बायबेक नाइटिंगेल भी दिखाई दे रहे हैं। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन और विपक्षी नेता सर कीर स्टारर ने महारानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


 बनाई गई खास एलिजाबेथ बार्बी डॉल
 इस साल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के शासन के 70 साल पूरे हो रहे हैं। उनके शासन की प्लेटिनम जुबली पर उन्हें खास बार्बी डॉल से सम्मानित किया जाएगा। बार्बी डॉल बनाने वाली कंपनी मेटल ने इसकी तैयारी कर ली है। कंपनी मेटल ने महारानी के लिए रॉयल बार्बी तैयार की है, जिसे ट्रिब्यूट कलेक्शन के तहत डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरें आईं सामने
कंपनी ने गुरुवार को महारानी के 96वें जन्मदिन पर बाजार में इसको पेश किया है। क्वीन एलिजाबेथ बार्बी डॉल की कीमत 75 अमेरिकी डॉलर होगी और यह गुरुवार से अमेजन, वॉलमार्ट, टारगेट और मैटल पर उपलब्ध होगी।

इस बार्बी डॉल की जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनके मुताबिक, इस बार्बी को सफेद रंग का गाउन पहनाया गया है। उन्हें नीले रंग का सैश पहनाया गया है जिस पर छोटे मेडन लगाए गए हैं। बार्बी को एक ताज भी पहनाया गया है, ये ताज हूबहू वैसा है जैसा एलिजाबेथ ने अपनी शादी के दिन पहना था।



 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन प्रोग्राम 2 से 5 जून तक चलेगा। रानी के शासन की प्लेटिनम जयंती की वास्तविक तिथि 6 फरवरी, 2022 थी, लेकिन जून में इस कार्यक्रम को मनाने की योजना बनाई गई थी। बकिंघम पैलेस ने  इसके लिए 2 जून से 5 जून तक बैंक अवकाश की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed