फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   quad summit 2022: US President Joe Biden latest statement about Taiwan sparks speculation of a policy of strategic ambiguity

ताइवान पर बयान: जुबान लड़खड़ाई या सचमुच मन की बात बोल गए बाइडन?

Tue, 24 May 2022 07:40 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 24 May 2022 07:40 PM IST
सार

विश्लेषकों के मुताबिक अब तक ताइवान के बारे में अमेरिका की नीति उसके ताइवान रिलेशंस एक्ट 1979 से संचालित होती रही है। इस अधिनियम में प्रावधान है कि पर्याप्त सुरक्षा क्षमता बरकरार रखने के लिए अमेरिका ताइवान को सहायता देगा। लेकिन इसमें इसका उल्लेख नहीं है कि क्या वह ताइवान की रक्षा के लिए अपने सैनिक तैनात करेगा...

विज्ञापन
quad summit 2022: US President Joe Biden latest statement about Taiwan sparks speculation of a policy of strategic ambiguity
क्वाड समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति का संबोधन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के ताइवान के बारे में दिए ताजा बयान के बाद इस बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या अमेरिका ने इस मुद्दे पर ‘रणनीतिक अस्पष्टता’ की नीति छोड़ दी है। अमेरिका कम से कम साढ़े चार दशक से इस नीति का पालन कर रहा है। ज्यादातर विश्लेषकों की राय है कि इस बार बाइडन का बयान उस तरह का नहीं है, जैसा वे अतीत में गलती से देते रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को बाइडन जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, तभी उनसे यह सवाल पूछा गया कि क्या अगर जरूरी हुआ, तो अमेरिका ताइवान की रक्षा के लिए सैनिक हस्तक्षेप करेगा। इस पर बाइडन ने कहा- ‘हमने इसके लिए खुद को वचनबद्ध कर रखा है।’

विज्ञापन

बाइडन के बयान से ताइवान में खुशी

व्हाइट हाउस ने सफाई दी है कि बाइडन की टिप्पणी का मतलब अमेरिकी नीति में बदलाव आना नहीं है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा- ‘राष्ट्रपति ने वन चाइना नीति और ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता के प्रति अमेरिका की वचनबद्धता को दोहराया है।’ लेकिन ताइवान में बाइडन के बयान से उत्साह देखा गया है। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने ताजा टिप्पणी के लिए राष्ट्रपति बाइडन को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में भी यही समझ बनी है कि इस बार मामला राष्ट्रपति बाइडन की जुबान लड़खड़ाने का नहीं है। चीन ने अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया में ऐसे किसी दुस्साहस के प्रति अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। उधर चीन के सरकारी मीडिया में कहा गया है कि अब बाइडन प्रशासन अमेरिका की ‘वन चाइना’ नीति को निरर्थक कर देने की तरफ कदम बढ़ा रहा है। सरकार समर्थक अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपी एक टिप्पणी में चेतावनी दी गई है कि अमेरिका अगर ताइवान की ‘आजादी’ में मददगार बनने की कोशिश की, तो उसे चीन की कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा। टिप्पणी में कहा गया है कि चीन अपने इस ‘मुख्य हित’ पर कोई समझौता नहीं कर सकता।

विश्लेषकों के मुताबिक अब तक ताइवान के बारे में अमेरिका की नीति उसके ताइवान रिलेशंस एक्ट 1979 से संचालित होती रही है। इस अधिनियम में प्रावधान है कि पर्याप्त सुरक्षा क्षमता बरकरार रखने के लिए अमेरिका ताइवान को सहायता देगा। लेकिन इसमें इसका उल्लेख नहीं है कि क्या वह ताइवान की रक्षा के लिए अपने सैनिक तैनात करेगा। इसे ही अमेरिका की ‘रणनीतिक अस्पष्टता’ की नीति कहा जाता रहा है।

यूक्रेन की गलती नहीं दोहराना चाहता अमेरिका

अमेरिकी विश्लेषकों की दलील है कि यूक्रेन फौज ना भेजने की अमेरिकी नीति के कारण रूस का उस पर हमला करने के लिए हौसला बढ़ा। अब अमेरिका ताइवान के मामले में वैसी गलती नहीं दोहराना चाहता। अमेरिका सरकार से जुड़े सूत्रों ने पश्चिमी मीडिया से कहा है कि बाइडन के बयान का मतलब ताइवान की आजादी का समर्थन करना नहीं है। बल्कि इसका मकसद सिर्फ यह सुनिश्चित करना है कि चीन ताइवान पर हमला न करे।



बाइडन से मंगलवार को यह पूछा गया कि क्या एक दिन पहले के उनके बयान का मतलब ‘रणनीतिक अस्पष्टता’ की नीति पर विराम लग जाना है। इसके जवाब में बाइडन ने कहा- ‘नहीं।’ विश्लेषकों के मुताबिक व्हाइट हाउस ने अपने स्पष्टीकरण और राष्ट्रपति ने ताजा बयान से अमेरिका की ताइवान नीति से जुड़ी रणनीतिक अस्पष्टता पर जोर देने की कोशिश की है। लेकिन यह निर्विवाद है कि इस बयान से चीन और ताइवान दोनों ने विपरीत संदेश ग्रहण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed