फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bengaluru techie death whitefield pg dispute

पहले विवाद, फिर 7वीं मंजिल से गिरे दोनों: बंगलूरू में टेक कंपनी की महिला कर्मचारी की मौत, दोस्त की हालत गंभीर

Sun, 30 Aug 2026 10:22 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 30 Aug 2026 10:22 PM IST
सार

बंगलूरू के व्हाइटफील्ड में 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर जननी की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। उनके साथ मौजूद 30 वर्षीय मणिचेलवु गंभीर रूप से घायल हुआ है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच बहस की बात सामने आई है।

विज्ञापन
bengaluru techie death whitefield pg dispute
बंगलूरू हादसा - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बंगलूरू के व्हाइटफील्ड इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक निजी को-लिविंग पीजी की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों के बीच सुबह किसी बात को लेकर बहस हुई थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बहस के दौरान युवती इमारत के किनारे की ओर चली गईं और नीचे गिरने वाली थीं। इसी दौरान उन्होंने युवक को भी अपने साथ खींच लिया, जिससे दोनों सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए। पुलिस अभी घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी जननी, मौके पर मौत
मृतका की पहचान जननी के रूप में हुई है। वह 23 साल की थीं और सोसाइटी जेनरल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती थीं। जननी पुडुचेरी के उलाईवैक्कल की रहने वाली थीं। वह इसी साल जनवरी से व्हाइटफील्ड की ईसीसी रोड स्थित माउंटेन पीजी में रह रही थीं। सातवीं मंजिल से गिरने के बाद जननी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पेड़ की डालियों से टकराया युवक, अस्पताल में भर्ती
घायल युवक की पहचान मणिचेलवु के रूप में हुई है। वह 30 साल का है और एक लॉजिस्टिक्स कंपनी में काम करता है। वह भी पुडुचेरी के नल्लाथुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, नीचे गिरते समय मणिचेलवु पेड़ की डालियों से टकराया और इसके बाद जमीन पर गिरा। इससे उसकी जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट: लुटियंस दिल्ली में बिना पुलिस की अनुमति नहीं निकल सकेगा जुलूस? शीर्ष अदालत में दायर हुई याचिका

जांच में जुटी पुलिस की टीम
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच बहस किस बात को लेकर हुई थी और उसके बाद घटनाक्रम किस तरह आगे बढ़ा। फिलहाल पुलिस की जांच शुरुआती चरण में है और घटना की सही परिस्थितियां सामने आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed