फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin says US push for Greenland rooted in history, vows to uphold Russian interest in Arctic World News

Vladimir Putin: 'अमेरिका की नजरें कोई नई बात नहीं', ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की चाह पर बोले पुतिन

Fri, 28 Mar 2025 06:34 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 06:34 AM IST
सार

अमेरिका ग्रीनलैंड पर बहुत पहले से ही अपना नियंत्रण चाहता है। डोनाल्ड ट्रंप भी इस मामले में अपने पहले कार्यकाल से प्रयास करते आ रहें है। हालांकि ट्रंप के प्रस्ताव को गीनलैंडवासी शुरुआत से ही नाकारते आ रहे है। इसी बीच इस मामले में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ग्रीनलैंड पर अमेरिका का नियंत्रण हासिल करने का प्रयास कोई नया या हैरान करने वाला कदम नहीं है, क्योंकि...

विज्ञापन
Putin says US push for Greenland rooted in history, vows to uphold Russian interest in Arctic World News
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका और वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर नियंत्रण की चाह आज की नहीं है। ट्रंप का ये कार्यकाल हो या पहला कार्यकाल उन्होंने ग्रीनलैंड को लेकर अपनी मंशा शुरुआत से ही साफ रखी है। इसी बीच अमेरिका और ट्रंप के इस चाह को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड पर अमेरिका का नियंत्रण हासिल करने का प्रयास कोई नया या हैरान करने वाला कदम नहीं है, क्योंकि इस खनिज-समृद्ध क्षेत्र में अमेरिका की पहले से ही रुचि रही है।

विज्ञापन


ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी योजना पर दिया जोर
पुतिन ने ग्रीनलैंड पर अमेरिका के कब्जे की योजना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 19वीं शताबदी में ही अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की योजना बनाई थी, और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद डेनमार्क से इसे खरीदने का प्रस्ताव भी दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Iran: ईरान ने ट्रंप के पत्र का दिया आधिकारिक जवाब, परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की संभावना पर दिखाया पक्का इरादा

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पुतिन ने कहा कि यह स्पष्ट है कि अमेरिका अपने भू-रणनीतिक, सैन्य और आर्थिक हितों को आर्कटिक क्षेत्र में बढ़ाने की कोशिश करेगा। बता दें कि दिन-प्रतिदिन ग्रीनलैंड का रणनीतिक महत्व बढ़ रहा है, क्योंकि चीन और रूस दोनों ही इस क्षेत्र के जलमार्गों और प्राकृतिक संसाधनों पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। इस बीच रूस के राष्ट्रपति का ये बयान कई सारे संकेत देता हुआ नजर आ रहा है। 


ये भी पढ़ें:- Canada–US: जारी ट्रेड वॉर के बीच ट्रंप से पहली बार बातचीत करेंगे मार्क कार्नी, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

नाटो की गतिविधियों पर पुतिन ने जताई चिंता
इसके साथ ही पुतिन ने नाटो की बढ़ची गतिविधियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रूस आर्कटिक क्षेत्र में नाटो की बढ़ती गतिविधियों से चिंतित है और इसके जवाब में रूस अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि रूस ने कभी आर्कटिक में किसी को धमकी नहीं दी, लेकिन वह अपनी सैन्य तैयारियों को और मजबूत करेगा। साथ ही पुतिन ने यह भी कहा कि रूस आर्कटिक में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि रूस और अमेरिका को इस क्षेत्र में संयुक्त ऊर्जा परियोजनाओं पर काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed