Live
नेपाल बाढ़ लाइव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे नेपाली दूतावास, कहा- भारत हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा
Nepal Flash Flood News Live: नेपाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 903 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। नेपाल त्रासदी से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
नई दिल्ली में नेपाली दूतावास पहुंचे राजनाथ सिंह, प्राकृतिक आपदा पर जताई संवेदना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास का दौरा किया और शोक पुस्तिका में हस्ताक्षर कर अपनी संवेदना व्यक्त की। राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत सरकार और देश की जनता की ओर से मैं 26 अगस्त 2026 को आई बाढ़ में हुई बहुमूल्य जनहानि और बड़े पैमाने पर हुई तबाही के लिए नेपाल की जनता और उसकी सरकार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुखद प्राकृतिक आपदा से नेपाल के नागरिकों के साथ-साथ भारतीय नागरिकों सहित कई विदेशी नागरिक भी प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। एक करीबी मित्र और साझेदार तथा 'सुख-दुख के साथी' के रूप में भारत हमेशा नेपाल के साथ खड़ा रहा है। इस कठिन समय में भी हम अपने नेपाली भाइयों और बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और खोज, बचाव तथा पुनर्वास के प्रयासों में नेपाल को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
लापता लोगों के परिजनों ने सुनाई आपबीती
नेपाल के बिदूर में बाढ़ में लापता एक मजदूर की पत्नी ने कहा, "मेरे पति ऊपरी हिस्से में गाड़ी में थे; वे एक कोरियाई कंपनी के लिए काम करते थे। घटना के समय उनके साथ एक और व्यक्ति था; बताया जा रहा है कि वह गाड़ी के साथ बह गया। उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कोई खबर नहीं है। अगर कोई मदद मिल सके तो अच्छा होगा, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है; कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।"नेपाल में लापता लोगों के खोज में परिजनों ने लगाए पोस्टर
नेपाल में अचानक आई बाढ़ में लापता हुए लोगों के परिवार और रिश्तेदार लापता और मृतकों की सूची में अपने प्रियजनों के नाम खोज रहे हैं। वहीं, परिजनों ने जगह-जगह पर लापता के पोस्टर भी लगाए हैं। वहीं, राहत और बचाव कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।#WATCH | Bidur: Nepal Flash Floods | Families and relatives of people missing in the floods continue to search for the names of their loved ones on lists of the missing and deceased. pic.twitter.com/NC8VI3REkh
— ANI (@ANI) August 31, 2026