फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amid trade war, Canada's new PM says he'll speak soon with Trump for first time World News In Hindi

Canada–US: जारी ट्रेड वॉर के बीच ट्रंप से पहली बार बातचीत करेंगे मार्क कार्नी, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Fri, 28 Mar 2025 03:31 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 03:31 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा कनाडा से होने वाले ऑटो आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान के साथ ही दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर और बढ़ गया। इसके बाद कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने घोषणा की है कि वो जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इन मुद्दों पर बातचीत करेंगे।  

विज्ञापन
Amid trade war, Canada's new PM says he'll speak soon with Trump for first time World News In Hindi
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

कनाडा और अमेरिका के बीच जारी ट्रेड वॉर के बीच कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बड़ी घोषणा की है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जल्द ही बात करेंगे। कार्नी ने बताया कि ट्रंप ने बुधवार रात को फोन पर बात करने का समय तय किया है और वे अगले एक या दो दिनों में बात करेंगे। साथ ही कार्नी ने कहा कि ट्रंप को कनाडा की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन


साथ ही कार्नी ने कहा कि यह शायद ट्रंप के लिए बड़ी बात है, लेकिन हमारे लिए यह बहुत बड़ी बात नहीं है। बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में कनाडा से होने वाले ऑटो आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जिसके बाद से अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर की स्थिति बन गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  Canada: 'यह हमारे देश पर सीधा हमला...', ट्रंप के ऑटोमोबाइल आयात पर 25% टैरिफ के एलान पर बोले कनाडाई पीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के टैरिफ पर कार्नी ने दिया था जवाब
मार्क कार्नी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ऑटोमोबाइल आयात पर 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा को अपने देश पर 'सीधा हमला' करार दिया था। उन्होंने कहा था कि यह व्यापार युद्ध न केवल कनाडा, बल्कि खुद अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के उपभोक्ताओं को भरोसा कई वर्षों के निम्नतम स्तर पर है।  

ये भी पढ़ें:-  White House: यूएन राजदूत पद के लिए एलिस स्टेफनिक का नामांकन व्हाइट हाउस ने लिया वापस; इस वजह से उठाया कदम

कार्नी ने शपथ ग्रहण के साथ ही दिए थे संकेत
मार्क कार्नी ने अपने शपथ ग्रहण के साथ ही ट्रंप के 25 प्रतिशत टैरिफ को अनुचित बताया था। साथ ही ओटावा में अमेरिकी संबंधों पर अपनी विशेष कैबिनेट समिति की अध्यक्षता की थी। गौरतलब है कि कनाडा का ऑटो सेक्टर देश का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात है, जिसमें 125,000 कनाडाई सीधे तौर पर काम करते हैं और लगभग 500,000 लोग इस उद्योग से जुड़े हैं। ट्रंप ने पहले कनाडा के स्टील और एल्युमीनियम पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था और अब उन्होंने सभी कनाडाई उत्पादों पर व्यापक टैरिफ लगाने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed