फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran sends response to letter from Trump as he seeks to jumpstart nuclear talks World News In Hindi

Iran: ईरान ने ट्रंप के पत्र का दिया आधिकारिक जवाब, परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की संभावना पर दिखाया पक्का इरादा

Fri, 28 Mar 2025 04:40 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 04:40 AM IST
सार

बीते दिनों अमेरिका ने ईरान को एक पत्र भेजकर तेहरान में परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने की मांग की थी। अब इसके जवाब में ईरान ने भी अपना इरादा साफ करने हुए ट्रंप के पत्र का जवाब दिया है। ईरान का ये जवाब परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए सकारात्मक रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Iran sends response to letter from Trump as he seeks to jumpstart nuclear talks World News In Hindi
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भेजे गए पत्र का आधिकारिक जवाब भेजा है। ईरान का यह जवाब तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। मामले में जानकारी देते हुए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि ईरान की प्रतिक्रिया बुधवार को ओमान के माध्यम से भेजी गई है। 

विज्ञापन


साथ ही अराघची ने कहा कि ईरान की नीति अधिकतम दबाव और सैन्य खतरों के बावजूद प्रत्यक्ष वार्ता में शामिल न होने पर कायम है, लेकिन अप्रत्यक्ष वार्ता जारी रह सकती है, जैसा कि पिछले प्रशासनों में हुआ था। हालांकि, अराधची ने ईरान की प्रतिक्रिया और ट्रंप के पत्र के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Canada–US: जारी ट्रेड वॉर के बीच ट्रंप से पहली बार बातचीत करेंगे मार्क कार्नी, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने ईरान को भेजा था पत्र
बता दें कि ट्रंप ने ईरान को भेजे पत्र के माध्यम से तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने की मांग की थी। साथ ही यह सुझाव दिया था कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई भी संभावना अभी भी बनी हुई है।इसके अलावा, उन्होंने इस बात की भीउम्मीद जताई थी कि अभी भी एक नया समझौता हो सकता है।


बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका-इस्राइल ने दी थी धमकी
गौरतलब है कि बीते दिनों बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका और इस्राइल ने स्पष्ट रूप से ईरान को चेतावनी दी थी कि वे ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने नहीं देंगे, क्योंकि ईरान के यूरेनियम को हथियार-स्तर तक समृद्ध करने की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया केवल उन देशों के लिए संभव है जो पहले से परमाणु हथियार रखते हैं। इस स्थिति को लेकर सैन्य टकराव की संभावना बढ़ गई थी। 

ये भी पढ़ें:- White House: यूएन राजदूत पद के लिए एलिस स्टेफनिक का नामांकन व्हाइट हाउस ने लिया वापस; इस वजह से उठाया कदम

इससे साफ तौर पर ये बात साफ हो गई थी कि यानी यदि ईरान परमाणु हथियार बनाने में सफल होता है तो यह दोनों देशों के साथ गंभीर संघर्ष का कारण बन सकता है। हालांकि ईरान लंबे समय से कहता आ रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम सिर्फ शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है, लेकिन अमेरिका और इस्राइल को ईरान की नीतियों पर चिंता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed