{"_id":"5e3a033f8ebc3ee5f857c408","slug":"proposal-against-caa-and-nrc-in-seattle-city-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिएटल नगर परिषद में भारतवंशी ने रखा सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सिएटल नगर परिषद में भारतवंशी ने रखा सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव
Wed, 05 Feb 2020 05:20 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 05 Feb 2020 05:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की सर्वाधिक शक्तिशाली नगरीय निकायों में से एक सिएटल नगर परिषद ने भारत में हाल में लागू सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) की निंदा करने वाला एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। शहर परिषद की सदस्य और भारतवंशी क्षमा सावंत ने इस प्रस्ताव को पेश किया।
विज्ञापन
प्रस्ताव में कहा गया कि भारतीय संसद सीएए को निरस्त करके भारतीय संविधान को बरकरार रखे। प्रस्ताव में अपील की गई है कि भारत एनआरसी को रोके और शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न संधियों में सुधार करके आव्रजकों की सहायता करे।
विज्ञापन
भारतीय अमेरिकी मुस्लिम काउंसिल के अध्यक्ष एहसान खान ने कहा, बहुलतावाद और धार्मिक स्वतंत्रता को कमतर करने की इच्छा रखने वालों के लिए सीएए की निंदा करने का सिएटल शहर का निर्णय एक संदेश होना चाहिए। प्रस्ताव के पक्ष में समुदाय को लाने वाली थेनमोझी सुंदरराजन ने कहा, आज इतिहास के सही पक्ष में खड़े होने के लिए हमें सिएटल नगर परिषद पर गर्व है।
विज्ञापन