{"_id":"5da509828ebc3e93bf3bd287","slug":"prince-william-of-britain-and-his-wife-reached-pakistan-for-their-five-day-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पांच दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट
Tue, 15 Oct 2019 05:19 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 15 Oct 2019 05:19 AM IST
सार
- 13 साल बाद हो रहा है किसी ब्रिटिश शाही परिवार का पाकिस्तान दौरा
- इस दौरान पाक के कई हिस्सों में जाएंगे ड्यूक और डचेस ऑफ कैम्ब्रिज
- शाही दंपती की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी
- प्रधानमंत्री इमरान और राष्ट्रपति अल्वी से 15 अक्तूबर को मुलाकात
विज्ञापन
केट मिडल्टन और प्रिंस विलियम
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडल्टन सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पाकिस्तान पहुंच गए। किसी शाही परिवार का पाकिस्तान दौरा 13 साल बाद हो रहा है। इससे पहले प्रिंस ऑफ वेल्स और डचेस ऑफ कॉर्नवेल कैमिला ने 2006 में देश का दौरा किया था।
विज्ञापन
इस्लामाबाद में ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने कहा कि यह शाही परिवार पाकिस्तान के लोगों के साथ हमेशा अच्छी मित्रता रखना चाहता है। ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में ब्रिटेन उच्चायुक्त थॉमस ड्रियू ने कहा कि इस यात्रा के दौरान ड्यूक और डचेस ऑफ कैम्ब्रिज देश के कई हिस्सों में जाएंगे।
विज्ञापन
शाही दंपति की यात्रा मुख्य रूप से पाकिस्तान को आकांक्षी और भविष्य के प्रति आशान्वित और जीवंत देश के तौर पर दिखाएगा। ब्रिटेन के उच्चायोग ने कहा कि शाही दंपती को उम्मीद है कि वह ज्यादा से ज्यादा पाकिस्तान के लोगों, खास तौर पर युवाओं से मिल सकेंगे।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह केनसिंगटन पैलैस ने ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज विलियम की अपनी पत्नी केट मिडलटन के साथ 14 से 18 अक्तूबर की यात्रा को क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं के चलते सबसे जटिल बताया था। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान के साथ दीर्घकालिक दोस्ती रखना चाहते हैं।
संडे टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक 1,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी यात्रा के दौरान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। स्थानीय मीडिया की खबर के मुताबिक यह शाही दंपति पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से 15 अक्टूबर को मुलाकात करेंगे।
अखबार ने पाकिस्तान के सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्हें उम्मीद है कि इस यात्रा से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने के भारत सरकार के फैसले पर अपनी निंदा पर जोर दे सकेगा।