{"_id":"5e1cdd658ebc3e87ae37f8ce","slug":"prince-harry-and-meghan-markle-get-british-queen-elizabeth-support-but-still-final-decision-not-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस हैरी और मेगन को मिला महारानी का साथ, फिर भी अंतिम फैसला अभी नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प्रिंस हैरी और मेगन को मिला महारानी का साथ, फिर भी अंतिम फैसला अभी नहीं
Tue, 14 Jan 2020 02:43 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:43 AM IST
सार
- परिवर्तनकाल में ब्रिटेन और कनाडा में वक्त गुजारेंगे
- शाही दर्जा छोड़ने को लेकर अंतिम फैसला अभी नहीं
विज्ञापन
Meghan Markle and Prince Harry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सोमवार को पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के उस फैसले को मंजूरी दे दी जिसमें दोनों ने शाही परिवार से अलग स्वतंत्र जिंदगी गुजराने की इच्छा जताई थी। 93 वर्षीय महारानी ने अपने पोते और राज परिवार के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठक के बाद कहा, हम चाहते हैं कि दोनों राज परिवार के पूर्णकालिक सदस्य बने रहें।
विज्ञापन
राजपरिवार दोनों को ‘परिवर्तनकाल’ देने को राजी हो गया। इस दौरान पति-पत्नी ब्रिटेन और कनाडा में वक्त गुजारेंगे। दोनों सदस्यों की भविष्य में भूमिका पर बाद में फैसला होगा। दरअसल, बुधवार को हैरी ब्रिटिश शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के कर्तव्यों से अलग होकर स्वतंत्र जीवन जीने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
इस अप्रत्याशित फैसले पर चर्चा के लिए सोमवार को महारानी ने राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्यों की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद बकिंघम पैलेस ने महारानी की ओर से बयान जारी कर बताया, बातचीत सकारात्मक रही। शाही परिवार युवा दंपती की इच्छा का सम्मान करता है। पूरा राजपरिवार और खुद महारानी हैरी और मेगन के फैसले में मददगार रहेंगी।
विज्ञापन
हालांकि हम सब चाहते हैं कि दोनों शाही परिवार के सदस्य के तौर पर रहें लेकिन हम उनकी स्वतंत्र जिंदगी की इच्छा का भी सम्मान करते हैं। वित्तीय मसलों पर कहा गया है कि हैरी और मेगन ने साफ किया है कि वे नई जिंदगी के लिए सार्वजनिक फंड पर निर्भर नहीं होना चाहते।
इस दौरान हम सब इस पर सहमत हुए कि उन्हें ‘परिवर्तनकाल’ दिया जाए। इस दौरान वे कनाडा और ब्रिटेन में वक्त गुजार सकेंगे। परिवार के लिए यह काफी कठिनाई भरा मामला है और इसे सुलझाने के लिए कुछ वक्त चाहिए। शाही परिवार की इस मुलाकात को शैनड्रिंघम समिट कहा जा रहा है।