{"_id":"66ed0e58e8bee2a8cf00990f","slug":"prime-minister-narendra-modi-us-visit-indian-diaspora-quad-summit-news-in-hindi-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'हम उनसे मिलने के लिए उत्सुक', अमेरिका में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'हम उनसे मिलने के लिए उत्सुक', अमेरिका में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार
Fri, 20 Sep 2024 11:28 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:28 AM IST
सार
न्यूयॉर्क में भारतीय प्रवासी के सदस्य भी पीएम मोदी से मिलने के लिए बहुत उत्सुक हैं। 24 हजार से अधिक भारतीय-अमेरिकियों ने 22 सितंबर को लॉन्ग आइलैंड के नासाउ वेटरंस मेमोरियल कोलिजियम में पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने कि लिए पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
भारतीय प्रवासियों को पीएम मोदी का इंतजार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी यहां क्वॉड शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं। दरअसल, इस साल क्वॉड शिखर सम्मेलन की मेजबानी अमेरिका कर रहा है। इस दौरान पीएम मोदी कई विदेशी साझेदारों से बातचीत करेंगे। वह अमेरिका में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मिलेंगे। पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे पर वहां रह रहे भारतीय प्रवासियों ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि वे पीएम मोदी से मिलने के लिए बहुत उत्सुक हैं। बच्चों से लेकर बुढ़ों तक सभी पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं भारतीय प्रवासी
अमेरिका में भारतीय प्रवासी के सदस्य प्रकाश शांतिलाल पटेल ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "हम पीएम मोदी से मिलने के लिए बहुत उत्सुक हैं। वे देश के बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक हैं और पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इसलिए हम उत्सुक हैं। गुजराती समुदाय के पांच से दस हजार लोग उनसे मिलना चाहते हैं। अगर हमें मौका मिला तो हम उनसे बात करना चाहेंगे।"
भारतीय प्रवासी का बच्चा आरव वर्मा ने कहा, "मैं पीएम मोदी को देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं। मैं उनसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। उन्होंने देश के लिए बहुत अच्छे काम किए। वे मेरे पसंदीदी नेताओं में से एक हैं।"
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में भारतीय प्रवासी के सदस्य भी पीएम मोदी से मिलने के लिए बहुत उत्सुक हैं। भारतीय प्रवासी की सदस्य मधुलिका ने पीएम मोदी का अमेरिका में स्वागत करते हुए कहा, "नमस्ते मोदी जी। आपका अमेरिका और न्यूयॉर्क में स्वागत है। आपने भारत के लोगों के लिए जो भी महत्वपूर्ण कार्य किए, उसके लिए आपका धन्यवाद। हम इतने दूर बैठ हैं, लेकिन फिर भी हमें उनपर गर्व है। गर्व करना कम बात नहीं है। मैं अपनी आने वाली पीढ़ियों, अपने परिवार और दोस्तों को शिक्षित करना चाहती हूं और मैं उन्हें आप जैसे महान नेता के बारे में बताना चाहती हूं। आपने हमारे लिए जो भी कुछ किया, उसके लिए आपका धन्यवाद।"
पीएम मोदी को अपना पसंदीदा नेता बताते हुए अमेरिका निवासी विधि ने कहा, "हम उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं। मुझे लगता है कि वह मेरे सर्वकालिक पसंदीदा नेता हैं। मैं अपने परिवार के साथ उनसे मिलने जाऊंगी।"
24 हजार लोगों ने पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कराया पंजीकरण
पीएम मोदी 22 सितंबर को भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। अमेरिका दौरे के दौरान पीएम मोदी क्वॉड शिखर सम्मेलन में शामिल होने के साथ समिट ऑफ द फ्यूचर को भी संबोधित करेंगे। 24 हजार से अधिक भारतीय-अमेरिकियों ने 22 सितंबर को लॉन्ग आइलैंड के नासाउ वेटरंस मेमोरियल कोलिजियम में पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने कि लिए पंजीकरण कराया। बता दें कि यहां केवल 15 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। इस कार्यक्रम का शीर्षक है मोदी और अमेरिका प्रगति एक साथ। भारत 2025 में अगले क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन