फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Vladimir Putin said three thousand Indian students were taken hostage in Ukraine

Ukraine Russia War: पुतिन का बड़ा बयान- यूक्रेन में तीन हजार भारतीय छात्रों को बनाया गया बंधक, यूक्रेनी सेना विदेशियों को बना रही ढाल

Thu, 03 Mar 2022 11:40 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Mar 2022 11:40 PM IST
सार

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेनी सेना विदेशियों को जाने नहीं दे रही है। रूसी सैनिकों ने बंधकों को रिहा कराया है। उन्होंने कहा कि करीब तीन हजार भारतीय छात्रों को बंधक बनाया गया है। हम भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में पूरी मदद करेंगे। रूसी सेना की ओर से रिहायशी इलाकों में हमला नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
President Vladimir Putin said three thousand Indian students were taken hostage in Ukraine
राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : iStock

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को धीरे-धीरे एक हफ्ता हो जाएगा लेकिन रूस की ओर से यूक्रेन पर अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। लोग यूक्रेन से निकलकर सीमाओं की तरफ चल निकले हैं ताकि कहीं सुरक्षित ठिकाना मिल सके। वहीं विदेशी लोग भी अपने देश जाने को यूक्रेन की सीमाओं तक पहुंच रहे है। लेकिन पुतिन के एक बयान ने हड़कंप मचा दिया है। रूसी सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने भारत और चीन के नागरिकों को बंधक बनाया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करीब तीन हजार भारतीय छात्रों को बंधक बनाया गया है। हम भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में पूरी मदद करेंगे। रूसी सेना की ओर से रिहायशी इलाकों में हमला नहीं किया जा रहा है। यूक्रेन ने इन इलाकों में सैनिक और टैंक तैनात किए हैं। कोई फासिस्ट ही ऐसा कर सकता है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेनी सेना विदेशियों को जाने नहीं दे रही है। रूसी सैनिकों ने बंधकों को रिहा कराया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की की पुतिन से सीधी बातचीत की अपील
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधी बातचीत की अपील करते हुए कहा कि यह इस युद्ध को रोकने का एकमात्र तरीका है। एक संवाददाता सम्मेलन में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पुतिन को संबोधित करते हुए कहा- हम रूस पर हमला नहीं कर रहे हैं और हम उस पर हमला करने की योजना नहीं बना रहे हैं। आप हमसे क्या चाहते हैं? हमारी जमीन छोड़ दो। 

पुतिन द्वारा विश्व के नेताओं को मशहूर लंबी मेज पर बैठाकर चर्चा का जिक्र करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि मेरे साथ बैठो, 30 मीटर दूर नहीं (फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की तरह)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed