फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   president putin said attacks can stop if Ukraine stops fighting

Russia Ukraine Crisis: रूसी हमले से यूक्रेन का विनित्सिया हवाईअड्डा तबाह, रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता का तीसरा दौर आज

Mon, 07 Mar 2022 05:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लवीव/कीव।
एजेंसी, लवीव/कीव। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Mar 2022 05:42 AM IST
सार

रूसी रक्षामंत्रालय ने दावा किया कि उसने स्टारोकोस्तियान्तिनीव सैन्य बेस मिसाइल हमले में तबाह कर दिया। एस-300 एंटी मिसाइल सिस्टम भी नष्ट करने के साथ 10 यूक्रेनी विमान व हेलिकॉप्टर मार गिराए हैं।

विज्ञापन
president putin said attacks can stop if Ukraine stops fighting
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : PTI

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन लड़ना बंद कर दे, तो रूस का अभियान रुक सकता है। पुतिन ने यह बात तुर्की के राष्ट्रपति रेसप तैयप अर्दोआन से फोन पर बातचीत में कही।

विज्ञापन


पुतिन ने कहा, वह यूक्रेन और विदेशी साझेदारों से बात करने के लिए तैयार थे, लेकिन समझौते के प्रयास सफल नहीं हुए। अर्दोआन ने पुतिन से तत्काल युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर करने की अपील की। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी कहा, वह पुतिन से सीधी बात करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


इस बीच, रूस ने 8 रॉकेटों से हमला कर विनित्सिया का नागरिक एयरपोर्ट तबाह कर दिया। यूक्रेन के मध्य में स्थित विनित्सिया यात्री व माल परिवहन का अहम केंद्र है। भीषण गोलाबारी से यूक्रेन के 16 गैस वितरण केंद्र भी बंद करने पड़े। वहीं, जेलेंस्की ने दावा किया, रूसी सेना ओडेसा पर रॉकेट हमले की साजिश रच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की ने आरोप लगाया, चेर्नोबिल व जैपोरिझिया के बाद रूस की निगाह अब एक अन्य परमाणु संयंत्र यूझनोक्रेंस्क पर है। यूक्रेन ने अब तक 11 हजार से अधिक रूसी सैनिकों को मारने का भी दावा किया।

वहीं, रूसी रक्षामंत्रालय ने दावा किया कि उसने स्टारोकोस्तियान्तिनीव सैन्य बेस मिसाइल हमले में तबाह कर दिया। एस-300 एंटी मिसाइल सिस्टम भी नष्ट करने के साथ 10 यूक्रेनी विमान व हेलिकॉप्टर मार गिराए हैं।

नागरिकों को निकालने की योजना फिर विफल
रूस की भारी बमबारी के कारण बंदरगाह शहर मैरियूपोल से नागरिकों को निकालने का प्रयास लगातार दूसरे दिन नाकाम रहा। शहर के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को उन्होंने 4 लाख नागरिकों को निकालने की योजना बनाई थी लेकिन सफल नहीं हो सके। दोनों पक्षों ने इसके लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

रूस का दावा : एस-300 एंटी मिसाइल सिस्टम नष्ट यूक्रेन के 10 विमान और हेलिकॉप्टर भी मार गिराए
इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट शनिवार को अचानक पुतिन से मिलने मॉस्को पहंुच गए। िफर बर्लिन में जर्मन चांसलर ओलाफ शाेल्ज से मिले। इसके बाद बेनेट ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात कर मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया है। पुतिन ने रविवार को फिर से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी बात की।

हमें लड़ाकू विमानों की जरूरत : जेलेंस्की
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से कहा, यूक्रेन के आसमान को सुरक्षित रखने के लिए उसे लड़ाकू विमानों की जरूरत है। वहीं, चेर्निहीव के अफसरों ने बिना फटे हुए एक बम की तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि रूस नागरिक इलाके में बड़े बम बरसा रहा है। इस बम का वजन 500 किलोग्राम है।

रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता का तीसरा दौर आज
रूसी समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने दावा किया है, रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का तीसरा दौर सोमवार को होगा। चार मार्च काे हुई वार्ता में नागरिकों को निकालने के लिए सुरक्षित गलियारा बनाने पर सहमति हुई थी, हालांकि अब तक इस पर अमल नहीं हो सका है।

भारत जानता है, उसे क्या करना है: लिंडनर
यूक्रेन-रूस संकट पर भारत के रुख को लेकर जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने रविवार को कहा, भारत के पास बेहतर राजनयिक सेवा है। लिंडनर ने कहा, भारतीय राजनयिक जानते हैं, उन्हें क्या करना है।

लिंडनर ने कहा, यह संकट केवल यूक्रेन, यूरोपीय संघ या नाटो के बारे में नहीं है। यह वैश्विक व्यवस्था को लेकर है। हम सभी को इसके खिलाफ एक साथ खड़ा होना है।

उन्होंने कहा, रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहले दिन से ही झूठ बोल रहे हैं।  पुतिन ने पहले कहा वह आक्रमण नहीं कर रहे हैं। वह, वहां रूसीभाषी लोगों को बचा रहे हैं और अब गोलाबारी और बमबारी हो रही है। नाटो एक रक्षा गठबंधन है, हम कभी आक्रामक नहीं रहे। उन्होंने कहा, पुतिन का विचार अपने पड़ोसी देशों पर हमला करने का था। 

बम गिरते ही घर से भागकर जमीन पर लेटा परिवार
यूक्रेनी बॉर्डर गार्ड्स अफ्रीकी, एशियाई और लैटिन अमेरिकी देशों के लोग के साथ रंगभेदी वर्ताव कर रहे हैं। यूक्रेन से निकल चुके एशियाई, अफ्रीकी और लैटिन अमेरिकी साथियों को यूक्रेनी गार्ड्स से बचाने और सुरक्षित निकालने के लिए आपस में मदद कर रहे हैं।

25 वर्षीय नाइजीरियाई छात्र अलेक्जेंडर सोमतो ओराह के मुताबिक, सीमा पर अपनी चमड़ी के रंग की वजह से कतार में घंटों खड़े रहने के बाद अपनी बारी आने पर भी सीमा पार नहीं कर पाए। ओराह बताते हैं, यूक्रेनी बॉर्डर गार्ड्स ने भारतीयों और अफ्रीकियों को सभी लोगों से अलग कर दिया और रोमानिया सीमा की तरफ जाने को कहा। जबकि दो-कदम रखते ही वे पोलैंड में होते। एजेंसी


ताइवान में तिब्बत के समर्थन में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए यूक्रेनी लोग
 तिब्बत पर चीन के जबरन कब्जे के 63 वर्ष पूरे होने पर चीन के खिलाफ और तिब्बत के समर्थन में ताइवान की राजधानी ताइपे में निकाले गए मार्च में यूक्रेनी लोग भी शामिल हुए।  मार्च 1959 में चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया था, जिसके विरोध में 2004 से हर साल ताइवान के लोग तिब्बत के समर्थन में मार्च निकालते हैं। 

शनिवार को निकाले गए मार्च में शामिल हुए यूक्रेनी लोगों ने तिब्बत पर चीनी कब्जे और यूक्रेन पर चल रहे रूसी आक्रमण को एक समान बताया।  दो वर्ष से ताइवान में रह रहीं यूलिया कोरोलेवा कहती हैं, तिब्बत में 63 साल के कब्जे के बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं।

यूक्रेन के खिलाफ रूसी युद्ध बताता है कि अब भी बड़े देश छोटे देशों पर हमले करते हैं और उनका अनादर करते हैं। जबकि, ताकतवर को दूसरों का सम्मान करना चाहिए। यह मार्च उस दौरान आयोजित किया गया, जब चीन तिब्बत की सांस्कृतिक पहचान को नष्ट करने की कोशिशें कर रहा है। एजेंसी

रूस में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन तेज, 4300 से ज्यादा हिरासत में
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर हमले की कार्रवाई का रूस में भी विरोध तेज हो गया है। 49 शहरों में रविवार को प्रदर्शन के दौरान 4300 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। ओवीडी-इन्फो प्रदर्शन  निगरानी समूह के मुताबिक पोर्ट सिटी व्लादिवोस्तोक और साइबेरिया शहर इरकुत्स्क में भी को हिरासत में लिया गया। 

इस बीच रूस के गृह मंत्रालय ने शनिवार को चेतावनी दी है कि जनता को युद्ध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने से रोका जाएगा। यही नहीं, प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई  होगी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में रूसी शहर खाबरोवस्क के एक चौराहे पर प्रदर्शनकारी को चिल्लाते हुए दिखाया गया है। उसके बाद उसे दो पुलिसकर्मी पकड़ कर ले जाते हैं। वहीं, पुलिस ने खाबरोवस्क में प्रदर्शन करने वाले समूहों से अपील की है कि वह किसी गैर स्वीकृत प्रदर्शनों में भाग न लें और अपने-अपने घरों को लौट जाएं।

कजाखस्तान में भी विरोध

  • कजाखस्तान के अलमाटी में करीब 2000 लोगों ने युद्ध के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूक्रेन का झंडा लहराते हुए पुतिन के खिलाफ नारेबाजी की। लेनिन प्रतिमा के आगे बैंगनी और पीले बैलून के साथ रैली निकाली गई।
  • बेलारूस के जनरल ने दिया इस्तीफा
  • बेलारूस के उप रक्षामंत्री और सेना के एक जनरल ने यूक्रेन पर हमले के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। मेजर जनरल विक्टर गुलेविच ने रक्षामंत्री को अपना इस्तीफा भेजा है। गुलेविच उन अधिकारियों में थे जिन्होंने बेलारूस-यूक्रेन सीमा पर रूसी सेना की तैनाती को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed