फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Joe Biden is ready to cut his ambitious package called Build Back America

बिल्ड बैक अमेरिका योजना को झटका: यूएस में असल ताकत है ‘लॉबिस्ट्स’ के हाथ, खटाई में पड़ा बाइडन का पैकेज

Mon, 25 Oct 2021 06:40 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 25 Oct 2021 06:40 PM IST
सार

एक खबर के मुताबिक सोशलिस्ट नेता बर्नी सैंडर्स ने पैकेज के हक में माहौल बनाने के लिए जोरदार अभियान छेड़ रखा है। उन्होंने कई शहरों में जाकर जन सभाएं की हैँ। लेकिन इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सैंडर्स का सपना पूरा होता नहीं दिखता...

विज्ञापन
President Joe Biden is ready to cut his ambitious package called Build Back America
यूएस सीनेट - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

बिल्ड बैक अमेरिका नाम की अपनी महत्त्वाकांक्षी योजना में कटौती करने पर राष्ट्रपति जो बाइडन के तैयार हो जाने से देश में बड़ी कंपनियों की लॉबिंग फिर से चर्चा में है। खबरों के मुताबिक बाइडन ने अब अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रोग्रेसिव खेमे से साफ कह दिया है कि बिल्ड बैक अमेरिका यानी 3.5 ट्रिलियन डॉलर के सॉफ्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर पैकेज को इसी रूप में पास कराना संभव नहीं है। उन्होंने अब इस पैकेज को दो ट्रिलियन डॉलर का करने की इच्छा जताई है। लेकिन खबरों के मुताबिक पार्टी के मध्यमार्गी सांसद इस रकम पर भी सहमत नहीं हैं। वे अधिक से अधिक 1.5 ट्रिलियन डॉलर के खर्च को अनुमति देने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

हेल्थ केयर और जलवायु परिवर्तन रोकने के उपाय बाहर

वामपंथी वेबसाइट जैकॉबिन के मुताबिक दवा उद्योग ने इस पैकेज के खिलाफ जोरदार लॉबिंग की है। मूल पैकेज में हेल्थ केयर जैसे ऐसे उपाय शामिल हैं, जिससे बताया जाता है कि अगले एक दशक में दवा कंपनियों को कई दवाएं सरकारी योजना के लिए सस्ते में बेचनी पड़तीं। इससे सरकार को 150 अरब डॉलर का लाभ होता। ऐसी खबर है कि अब बाइडन हेल्थ केयर और जलवायु परिवर्तन रोकने के उपायों से जुड़े प्रावधानों को बिल्ड बैक अमेरिका पैकेज से हटाने को तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन


ऐसी खबरें छपी हैं कि इस पैकेज के विरोधी दो डेमोक्रेटिक सीनेटरों- जो मेंचिन और क्रिस्टीन सिनेमा को दवा और फॉसिल फ्यूअल (जीवाश्म ऊर्जा) कंपनियों से बड़ी मात्रा में चंदा मिलता रहा है। इन दोनों सीनेटरों ने मौजूदा रूप में इस पैकेज को समर्थन देने से इनकार कर दिया है। 100 सदस्यीय सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के 50 सदस्य ही हैं। ऐसे में किसी एक सदस्य के विरोध से पैकेज गिर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्नी सैंडर्स ने चलाया समर्थन में अभियान

अखबार द गार्जियन की एक खबर के मुताबिक सोशलिस्ट नेता बर्नी सैंडर्स ने पैकेज के हक में माहौल बनाने के लिए जोरदार अभियान छेड़ रखा है। उन्होंने कई शहरों में जाकर जन सभाएं की हैँ। लेकिन इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सैंडर्स का सपना पूरा होता नहीं दिखता। सैंडर्स के समर्थक और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के डेमोक्रेटिक सदस्य रो खन्ना ने द गार्जियन से कहा- ‘हमें आखिरकार ऐसा पैकेज तैयार करने में सफलता मिली है, जिससे यह सिद्धांत स्थापित होता है कि लोकतंत्र में लोगों में निवेश करना जरूरी है।’


लेकिन रिपब्लिकन पार्टी ने इस पैकेज को खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट कहने वाले सैंडर्स का हवाई सपना बताया है। पार्टी के सीनेटर जॉन बैरासो ने कहा- ‘ये बिल बर्नी सैंडर्स का सोशलिस्ट सपना है। लेकिन अमेरिकी करदाताओं के लिए यह डरावना सपना है।’ विश्लेषकों के मुताबिक सैंडर्स और डेमोक्रेटिक पार्टी की असली चिंता रिपब्लिकन पार्टी नहीं है। उससे उन्हें समर्थन की उम्मीद नहीं थी। उनकी चिंता अपनी ही पार्टी के दोनों सीनेटर हैं। जो मेंचिन ने चेतावनी दी है कि अगर ये बिल पारित हुआ, तो पूरा अमेरिकी समाज खैरात पर जीने की मानसिकता में चला जाएगा।


बीते हफ्ते इस मुद्दे पर मेंचिन और सैंडर्स में तनाव खुल कर सामने आ गया। सैंडर्स ने मेंचिन के घरेलू राज्य वेस्ट वर्जीनिया के एक अखबार में लेख लिख कर पैकेज की खूबियां बताईं। लेकिन उस पर अपनी प्रतिक्रिया में मेंचिन ने कहा कि सोशलिस्ट नेता चाहे जितने लेख लिखें, उन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके बाद बाइडन के रुख में बदलाव के संकेत मिले, जो अब तक बिल्ड बैक अमेरिका का पूरी ताकत से समर्थन कर रहे थे। विश्लेषकों ने इसे इस बात का संकेत माना है कि अमेरिका में आखिर वही होता है, जो लॉबिस्ट चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed