फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Donald J. Trump meets with Emperor Naruhito at the Imperial Palace in Tokyo

Donald Trump: जापान के सम्राट नारूहितो से मिले ट्रंप, कहा- वे महान व्यक्ति; आखिरी बार 2019 में की थी मुलाकात

Tue, 28 Oct 2025 01:48 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 28 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
President Donald J. Trump meets with Emperor Naruhito at the Imperial Palace in Tokyo
ट्रंप ने जापान के सम्राट नारुहितो से की मुलाकात। - फोटो : x/@WhiteHouse

अपनी पांच दिवसीय एशिया यात्रा के दूसरे पड़ाव पर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के सम्राट नारुहितो से मुलाकात की। मुलाकात के बाद, ट्रंप ने जापानी सम्राट को महान व्यक्ति बताया। ट्रंप का सम्राट नारुहितो ने गर्मजोशी से स्वागत किया। महल में प्रवेश करने से पहले दोनों ने हाथ मिलाया और फोटोग्राफरों के लिए पोज दिए। व्हाइट हाउस ने बाद में एक्स पर उनकी मुलाकात की एक तस्वीर साझा की।

विज्ञापन


मुलाकात आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली। सीएनएन के अनुसार, ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, सम्राट एक महान व्यक्ति हैं। दोनों की आखिरी मुलाकात 2019 में एक राजकीय यात्रा के दौरान हुई थी।
विज्ञापन


जापान ट्रंप के मौजूदा पांच दिवसीय एशिया दौरे का दूसरा पड़ाव है। इससे पहले, वे मलयेशिया में थे, जहां उन्होंने 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लिया और कंबोडिया-थाईलैंड शांति समझौते पर हस्ताक्षर में भाग लिया। अपनी टोक्यो यात्रा के दौरान, ट्रंप मंगलवार को जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री साने ताकाइची से द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए मुलाकात करेंगे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, वह यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन पर सवार अमेरिकी सैनिकों को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ताकाइची ने एक पोस्ट में कहा, जापान में आपका स्वागत है राष्ट्रपति ट्रंप। कल आपसे मिलने और इस बात पर एक उपयोगी चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं कि हम अपने महान गठबंधन को और कैसे मजबूत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed