फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pregnant Woman Brutally Murdered in Pakistan Mother-In-Law Dismembers Body Know Details

Pakistan Murder: पाकिस्तान में गर्भवती महिला की बेरहमी से हत्या, सास ने शव को दर्जनों टुकड़े कर नाले में फेंका

Mon, 18 Nov 2024 07:42 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 18 Nov 2024 07:42 AM IST
सार

मृतक जारा कादिर (20) पिछले हफ्ते लापता हो गई थी। बाद में पुलिस को तीन बोरियों में एक महिला की कटी हुई लाश मिली, जिसकी पहचान जारा के रूप में हुई। संदिग्धों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Pregnant Woman Brutally Murdered in Pakistan Mother-In-Law Dismembers Body Know Details
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला की उसकी सास ने कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके बाद उसने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके शव को दर्जनों टुकड़ों में काटा और नाले में फेंक दिया। घटना पिछले सप्ताह लाहौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर सियालकोट जिले के दासका में हुई। पुलिस ने बीते दिन इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मामले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इसमें मृतक की सास सुघरान बीबी, उसकी बेटी यास्मीन, उसका पोता हमजा और दूर के रिश्तेदार नवीद शामिल हैं। मृतक जारा कादिर (20) पिछले हफ्ते लापता हो गई थी। बाद में पुलिस को तीन बोरियों में एक महिला की कटी हुई लाश मिली, जिसकी पहचान जारा के रूप में हुई। संदिग्धों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने जूर्म कबूला
एक पुलिस अधिकारी की बेटी जारा ने चार साल पहले कादिर अहमद से शादी की थी। उनका एक तीन साल का बेटा है। शादी के बाद वह अपने पति के पास सऊदी अरब चली गई थी। वह वहां काम करता है। वह कुछ महीने पहले पाकिस्तान लौट आई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उमर फारूक ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि संदिग्धों ने जारा की हत्या करने और उसके शव के टुकड़े करने की बात कबूल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जादू टोना' करने का संदेह
कबूलनामें में सुघरान बीबी ने कहा कि उसे जारा पर कथित तौर पर 'जादू टोना' करने का संदेह है। इसके अलावा उसके बेटे कादिर ने अपनी मां के बजाय जारा को सीधे उसके बैंक खाते से पैसे भेजने शुरू कर दिए थे।

जारा के पिता ने सुघरान पर संदेह जताया था
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों संदिग्धों ने जारा को सोते समय तकिए से दबा दिया। इसके बाद उन्होंने उसका चेहरा जला दिया और उसके शरीर के दर्जनों टुकड़े कर दिए और फिर उसे तीन बोरियों में भरकर नाले में फेंक दिया। जारा के पिता ने सुघरान पर संदेह जताया था। सुघरान जारा के पिता की बहन भी थी।


हत्या का मामला दर्ज किया गया
उन्होंने कहा कि यह ईर्ष्या का मामला है। सास और उसकी बेटी ने न केवल जारा की हत्या की, बल्कि घृणा में उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया। सुघरान और यास्मीन का मानना है कि जारा के अच्छे दिखने के कारण कादिर उसकी हर बात मानता था और बाकी लोगों को अनदेखा कर रहा था। संदिग्धों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed