फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Police said Attack on Chinese nationals averted at Pakistan Karachi shipyard, suspect killed

Pakistan: कराची शिपयार्ड में चीनी नागरिकों पर हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने संदिग्ध को मार गिराया

Thu, 11 May 2023 12:20 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, कराची।
पीटीआई, कराची। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 11 May 2023 12:20 PM IST
सार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हसन सरदार ने कहा कि जवानों ने संदिग्ध आतंकवादी को मार गिराया। उन्होंने कहा कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि एक प्रतिबंधित संगठन ने मंगलवार को आतंकवादी हमले की साजिश रची है जिसके बाद विदेशी कामगारों की सुरक्षा बढ़ाई गई और इस दौरान आतंकवादी को मार गिराया गया।

विज्ञापन
Police said Attack on Chinese nationals averted at Pakistan Karachi shipyard, suspect killed
कराची शिपयार्ड (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में एक शिपयार्ड में काम कर रहे चीनी नागरिकों पर घातक हमले की साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों ने हमले की साजिश को नाकाम करते हुए एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर को मार गिराया।  पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार को हुई जब सुरक्षा बलों के अधिकारियों को पता चला कि एक संदिग्ध व्यक्ति  कराची के पोर्ट कासिम में शिपयार्ड में काम कर रहे चीनी नागरिकों पर आत्मघाती हमले की की योजना बना रहा है।

विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हसन सरदार ने कहा कि जवानों ने संदिग्ध आतंकवादी को मार गिराया। उन्होंने कहा कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि एक प्रतिबंधित संगठन ने मंगलवार को आतंकवादी हमले की साजिश रची है जिसके बाद विदेशी कामगारों की सुरक्षा बढ़ाई गई और इस दौरान आतंकवादी को मार गिराया गया।

विज्ञापन


सरदार के अनुसार, संदिग्ध को जब शिपयार्ड में विदेशी नागरिकों की ओर बढ़ते हुए देखा गया तो सुरक्षा बलों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन मुठभेड़ के दौरान संदिग्ध ने गोली भी चलाई। बाद में जवानों ने उसे मार गिराया गया। पुलिस को संदिग्ध के शव के पास से आत्मघाती हमले में इस्तेमाल होने वाली जैकेट, विस्फोटक, एक डिटोनेटर और कालाश्निकोव राइफल और कारतूस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल
सरदार ने कहा, आतंकवादी ने भी गोली चलाई जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घटना के बाद सरदार ने कहा कि चीन और पाकिस्तान की सरकारें विदेशी नागरिकों की सुरक्षा और निगरानी के लिए 24 घंटे खुफिया-आधार पर निगरानी बढ़ाने पर सहमति जताई है।


पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों को आतंकवादियों और अलगाववादियों द्वारा निशाना बनाए जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अप्रैल 2022 में बलूचिस्तान के एक अलगाववादी संगठन की महिला आत्मघाती हमलावर ने कराची विश्वविद्यालय में तीन चीनी शिक्षकों को लेकर जा रहे वाहन पर आत्मघाती हमला कर दिया था। गौरतलब है कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के लिए पाकिस्तान में सैकड़ों चीनी कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों में चीनी इंजीनियर भी शामिल हैं। सीपीईसी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर पोर्ट को चीन के झिंजियांग प्रांत से जोड़ता है। यह चीन की महत्वाकांक्षी अरबों डॉलर की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) की प्रमुख परियोजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed