फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PML-N dismisses speculation over delay in ex-premier Nawaz Sharif's return

Pakistan: नवाज शरीफ के देश लौटने में देरी, पार्टी के शीर्ष नेता बोले-अभी समय सही नहीं

Fri, 06 Oct 2023 07:02 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 07:02 PM IST
सार

जनवरी में होने वाले आम चुनाव में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का नेतृत्व करने की नवाज शरीफ की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी समूह का मानना है कि लोग बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते बिजली के बिलों से परेशान है।

विज्ञापन
PML-N dismisses speculation over delay in ex-premier Nawaz Sharif's return
नवाज शरीफ (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के देश लौटने की तमाम अटकलों को उनकी पार्टी ने खारिज कर दिया है। खबरों के मुताबिक पार्टी के शीर्ष नेताओं के समूह ने नवाज शरीफ को सलाह दी कि वह अभी देश न ही लौंटे। सूत्रों के मुताबिक उन्हें कहा गया कि अभी सही समय नहीं है। गौरतलब है कि नवाज शरीफ ने 21 अक्तूबर को लंदन में आत्म निर्वासन से लौटने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


जनवरी में होने वाले आम चुनाव में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का नेतृत्व करने की नवाज शरीफ की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों की माने तो पार्टी समूह का मानना है कि लोग बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते बिजली के बिलों से परेशान है। पीएमएल-एन सुप्रीमो के देश लौटने को लेकर लोगों में खासा दिलचस्पी नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों की माने तो उन्हें राय दी गई कि तारीखों की घोषणा के बाद वे देश लौट आएं। अभी आम चुनाव की तिथियों की घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि पाकिस्तान चुनाव आयोग ने पिछले महीने घोषणा की थी कि आम चुनाव जनवरी 2024 के आखिरी सप्ताह में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालांकि वापस न लौटने की खबरों के बीच पीएमएल-एन के एक समूह ने कहा कि अगर नवाज शरीफ देश वापस नहीं लौटते हैं तो पार्टी के खिलाफ जनता में नकारात्मक प्रभाव जाएगा। उन्हें देश लौटने के अपने फैसले में कायम रहना चाहिए। वहीं पीएमएल-एन के सीनेटर इरफान सिद्दीकी ने कहा, नवाज शरीफ का 21 अक्टूबर को देश वापसी होना तय है  और कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पीएमएल-एन के सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने पार्टी सुप्रीमो द्वारा देश में अपनी वापसी टालने की अफवाहों का खंडन किया है।


नवाज शरीफ कहां हैं ?
लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा चार सप्ताह के लिए जमानत दिए जाने के बाद नवाज शरीफ ने नवंबर 2019 में चिकित्सा आधार पर देश छोड़ दिया। वह कोट लखपत जेल लाहौर में अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल की सजा काट रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed