फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Prachanda said that India Nepal border dispute will be resolved by discussion by keeping the map in front

Nepal: पीएम दहल बोले- नक्शा सामने रखकर चर्चा से सुलझेगा भारत-नेपाल का सीमा विवाद, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 06 Jun 2023 05:42 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडो Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 06 Jun 2023 05:42 AM IST
सार

प्रचंड 31 मई से 3 जून तक भारत के दौरे पर थे। दिसंबर 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा थी। 

विज्ञापन
PM Prachanda said that India Nepal border dispute will be resolved by discussion by keeping the map in front
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : cmprachanda.com

विस्तार

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने सोमवार को कहा, दोनों देशों के बीच सीमा विवादों को हल करने के लिए नेपाल और भारत के अधिकारियों को मानचित्र सामने रखकर बातचीत करनी चाहिए। वे नेपाल की संसद (प्रतिनिधि सभा) में सांसदों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


प्रचंड 31 मई से 3 जून तक भारत के दौरे पर थे। दिसंबर 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बृहस्पतिवार को उनकी बैठक में दोनों देशों ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए और रेलवे सेवाओं सहित छह परियोजनाएं शुरू कीं। दोनों नेताओं ने सीमा विवाद को मित्रता की भावना से सुलझाने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी संसद को बताया, मेरी भारत यात्रा के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हम राष्ट्रीय हित और संप्रभुता से जुड़े मामलों को लेकर चिंतित हैं। सीमा विवाद के मुद्दों पर भी बातचीत हुई है। मैं अपशिष्ट प्रबंधन और आईटी के विकास के बारे में जानने के लिए इंदौर गया था। मैं धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed