फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi will the bangladesh on 17th march to attend sheikh mujibur rahman 100th birth anniversary

मोदी के बांग्लादेश दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 17 मार्च को पहुंचेंगे ढाका

Mon, 02 Mar 2020 06:46 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 02 Mar 2020 06:46 PM IST
सार

  • बांग्लादेशी मंत्री ने कहा, कुछ विरोधी ताकतें मोदी का दौरा रद्द करवाना चाहती हैं
  • सीएए भारत का अंदरूनी मामला, दिल्ली हिंसा का इससे कोई लेना देना नहींः अवामी लीग
  • 17 मार्च को शेख मुजीबुर्रहमान जन्मशताब्दी समारोह में हिस्सा लेने ढाका जाएंगे मोदी

विज्ञापन
PM Modi will the bangladesh on 17th march to attend sheikh mujibur rahman 100th birth anniversary
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बांग्लादेश सरकार आगामी 17 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर बेहद उत्साहित है और विरोधी पार्टियों की ओर से चल रहे मोदी विरोधी अभियानों को गंभीरता से नहीं ले रही है। अवामी लीग के महासचिव और हसीना सरकार में मंत्री ओबेदुल्ला कादेर ने साफ कहा है कि बांग्लादेश के लोग शांतिप्रिय हैं और मोदी के दौरे के दौरान किसी भी तरह की असामान्य या हिंसक स्थिति नहीं पैदा होगी।

विज्ञापन


बांग्लादेश के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले शेख मुजीबुर्रहमान की जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री मोदी 17 मार्च को ढाका जाने वाले हैं। पिछले कुछ समय से बांग्लादेश में भी तमाम विरोधी पार्टियां मोदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं और ये माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं कि मोदी का दौरा रद्द हो जाए।
विज्ञापन


मोदी विरोधी प्रदर्शनों के पीछे भारत में सीएए के बाद मुसलमानों में दिखाई दे रहे जबरदस्त असंतोष और हिंसक माहौल की वजह से बांग्लादेश में ये प्रदर्शन हो रहे हैं। ओबेदुल्ला कादेर ने दावा किया कि उनकी सरकार विरोधियों के मोदी विरोधी प्रदर्शनों से आहत नहीं है और न ही इससे उसे कोई फर्क पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, बांग्लादेशी मंत्री ने कहा कि कुछ लोग भारत में सीएए आने के बाद इसे धर्म से जोड़कर देख रहे हैं जो गलत है। भारत में जिस तरह सीएए के बाद हिंसा भड़की और खासकर दिल्ली के हालात बिगड़ गए, उससे बांग्लादेश में  सीएए भारत का आंतरिक मामला है और इसे लेकर बांग्लादेश में धर्म के नाम पर सियासत करने वाले विरोधियों को मौका मिल गया।

ओबेदुल्ला कादेर ने कहा कि मोदी के स्वागत में उनकी सरकार एक मेगा इवेंट करने जा रही है। बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई में भारत की अहम भूमिका को उनका देश कभी नहीं भूल सकता और मोदी की यात्रा से वह काफी उत्साहित है।

उन्होंने कहा कि कुछ धार्मिक कट्टरवादी भारत में हुई हिंसा को धर्म से जोड़कर देखते हैं जबकि भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने साफ कहा है कि इस हिंसा का एनआरसी या धार्मिक मामलों से कोई लेना देना नहीं है। इसके बावजूद हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और मोदी के दौरे के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी एहतियाती इंतजाम किए जा रहे हैं।


यह पूछे जाने पर कि क्या इस दौरान मोदी और शेख हसीना के बीच होने वाली बातचीत में तीस्ता समझौते और सीमा पर होने वाली हत्याओं का भी जिक्र होगा, उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान सभी द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed