फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi reaches Houston for Howdy Modi, here is list of his day long programmes in America

ह्यूस्टन में पीएम मोदी का ये है आज का कार्यक्रम, जानें भारतीय समयानुसार कितने बजे करेंगे संबोधित

Sun, 22 Sep 2019 03:47 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 22 Sep 2019 03:47 PM IST
सार

  • हाउडी मोदी: भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से शुरू होगा कार्यक्रम।
  • इससे पहले कश्मीरी पंडितों से मिले मोदी, बोले- आप लोगों ने बहुत कष्ट झेले।
  • भारतीय सिख समुदाय और बोहरा समाज के लोगों से भी मिले।
  •  करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने के फैसल पर सिखों ने जताई खुशी।
  • पाक के सिंधी समुदाय से भी पीएम ने की मुलाकात, मांगी आजादी।
  • ऊर्जा कंपनियों के सीईओ से मिले मोदी, 50  लाख टन प्राकृतिक गैस डील सील
  • मोदी के स्वागत के दौरान हवाई अड्डे पर गिरे फुल को खुद मोदी ने उठाया।

विज्ञापन
PM Modi reaches Houston for Howdy Modi, here is list of his day long programmes in America
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भाग लेंगे। जानकारी के अनुसार, पहले राष्ट्रपति ट्रंप भाषण देंगे उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा।

विज्ञापन


हाउडी मोदी कार्यक्रम ह्यूस्टन शहर के एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में होने वाला है। जिसमें 50 हजार लोग शामिल होंगे। भारतीय समयानुसार शाम के साढ़े चार बजे एनआरजी स्टेडियम के गेट खोल दिए जाएंगे। रात के नौ बजे यहां सांस्कृति कार्यक्रम होगा। इसके बाद पहले ट्रंप और फिर मोदी लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं रात के साढ़े 12 बजे कार्यक्रम खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

इन भाषाओं में होगा कार्यक्रम का प्रसारण

हाउडी मोदी कार्यक्रम का प्रसारण तीन भाषाओं में लाइव किया जाएगा। लोग इस कार्यक्रम को हिन्दी, अंग्रेजी के अलावा स्पैनिश भाषा में भी सुन सकेंगे। कार्यक्रम में 90 मिनट का शो वूवन भी होगा। इसमें 400 गायक और डांसर प्रस्तुति देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज प्रधानमंत्री मोदी का दिनभर यह है कार्यक्रम (अमेरिका के स्थानीय समयानुसार)

  • 10:15 बजे एनआरजी स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे
  • 13:00 बजे एनआरजी स्टेडियम में चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ रात्रिभोज करेंगे        
  • 14;30 बजे एनआरजी स्टेडियम में सामुदायिक रिसेप्शन होगा। जिसमें वह गांधी संग्रहालय का शिलान्यास करते हुए नींव का पहला पत्थर रखेंगे। वह ह्यूस्टन में गुजराती समाज के कार्यक्रम स्थल और श्री सिद्धि विनायक मंदिर का शिलान्यास करते हुए नींव का पहला पत्थर रखेंगे
  • 16;30 बजे न्यूयॉर्क के लिए विमान में बैठेंगे
  • 21;15 बजे न्यूयॉर्क के जेकेएफ अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे

 

वहीं उनके अमेरिकी दौरे के सात दिनों का ये है कार्यक्रम

  • 21 सितंबरः पीएम मोदी जॉर्ज बुश इंटरनेशनल एयरपोर्ट ह्यूस्टन पहुंचेंगे।
  • 22 सितंबरः पीएम मोदी तेल कंपनियों के सीईओ से मिलेंगे। इसके बाद वह पीआईओ और एनआरआई के साथ मुलाकात करेंगे।
  • 23 सितंबरः वीएम मोदी क्लाइमेट समिट को संबोधित करेंगे। वह आतंकवाद के मसले पर कई देशों के नेताओं से मिलेंगे। इसके बाद वह अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
  • 24 सितंबरः यूएनएसजी की ओर से लंच में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह महात्मा गांधी की 150वी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी को गेट्स फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पीएम मोदी ब्लूमबर्ग के सीईओ से भी मुलाकात करेंगे। 
  • 25 सितंबरः पीएम मोदी कैरिकोम की बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां डोनाल्ड ट्रंप समेत 20 नेताओं से मुलाकात और बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। 
  • 27 सितंबर: अमेरिकी दौरे के अंतिम दिन पीएम मोदी यूएनजीए सेशन को संबोधित करेंगे।


अपने अमेरिका दौरे के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होने की बात कही। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है।

उन्होंने कहा कि इस अमेरिका दौरे पर दुनियाभर के कई नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। अपने ट्वीट्स में प्रधानमंत्री ने अमेरिका के साथ नए संबंधों का सृजन होने की बात कहने के साथ अपने दौरे की रूपरेखा भी साझा की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed